फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Nagar Kirtan today avoid going on some routes

दिल्ली में नगर कीर्तन आज, इन रास्तों पर जाने से बचें

Sun, 17 Jan 2021 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Jan 2021 05:18 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: Nagar Kirtan today avoid going on some routes
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर आज राजधानी में नगर कीर्तन निकाला जाएगा जिसके चलते कुछ रास्तों पर ट्रैफिक बाधित रहेगा। यातायात पुलिस ने नगर कीर्तन के दौरान निकाले जाने वाले जुलूस को देखते हुए कुछ मार्गो को वाहन चालकों के लिए बंद कर दिया है। 

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ते से गुजरने की सलाह दी है। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करें। पुलिस ने स्टेशन और बस अड्डा जाने वाले लोगों से घर से पहले ही निकालने की सलाह दी है। 
विज्ञापन


यातायात पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रनधावा ने बताया कि कीर्तन सुबह 9.30 बजे नई दिल्ली के गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब से शुरू होकर देर शाम हरिनगर के गरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पर जाकर खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रास्तों पर जाने से बचे 
गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब, तालकटोरा रोड, शंकर रोड, राजेन्द्र नगर, पटेल नगर, रणजीत नगर, शादीपुर डिपो, मोती नगर, नजफगढ़ रोड, कीर्ति नगर, रमेश नगर, राजा गार्डन, राजौरी गार्डन, सुभाष नगर मोड़, तिलक नगर, जेल रोड। 

इन रास्तों पर बसों को जाने की अनुमति नहीं 
शंकर रोड, स्प्रींगडेल स्कूल(पूसा रोड), डीडीयू मार्ग, केजी मार्ग से फिरोजशाह रोड नहीं जाने दिया जाएगा। सी हैक्सागन से केजी मार्ग, सी हैक्सागन से अशोक रोड, अकबर रोड से सी हैक्सागन, जनपथ से मौलाना आजाद रोड और साइमन बोलिवर मार्ग से पंचशील मार्ग, 11 मूर्ति। 


कनॉट प्लेस से इन जगहों पर बसें नहीं जाएगी
मौके पर हालत के मुताबिक बसें कनॉट प्लेस की तरफ जाने से 11 मूर्ति, तालकटोरा स्टेडियम, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पेशवा रोड, डीबीजी रोड, भवभुति मार्ग, सुनहरी मस्जिद, कृष्ण मेनन मार्ग, विवेका नंद मार्ग पर रोकी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed