फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News: Mushroom farmer Pappan Gehlot committed suicide

Delhi News : मशरूम किसान पप्पन गहलोत ने की आत्महत्या, लॉकडाउन में मजदूरों को फ्लाइट से घर भेज आए थे चर्चा में

Wed, 24 Aug 2022 12:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Aug 2022 12:41 AM IST
सार

Delhi News: दिल्ली पुलिस को शाम 5 बजे के आसपास सूचना मिली थी कि अलीपुर के शिव मंदिर में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है।  पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि जिस व्यक्ति ने आत्महत्या की है उसका नाम पप्पन गहलोत है और वह तिग्गीपुर का रहने वालाहै। 

विज्ञापन
Delhi News: Mushroom farmer Pappan Gehlot committed suicide
पप्पन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के दौरान अपने कर्मचारियों को फ्लाइट से पटना भेजने वाले मशरूम किसान पप्पन गहलोत ने आत्महत्या कर ली है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली पुलिस को शाम 5 बजे के आसपास सूचना मिली थी कि अलीपुर के शिव मंदिर में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि जिस व्यक्ति ने आत्महत्या की है उसका नाम पप्पन गहलोत है और वह तिग्गीपुर का रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि पप्पन हर रोज अपने घर के सामने वाले शिव मंदिर में जाया करता था। मंगलवार को पुजारी ने देखा कि वह पंखे से लटका हुआ है। उसके पास से जो सुसाइड नोट मिला है उसमें किसी बीमारी के बारे में लिखा है। परिवार ने किसी पर संदेह नहीं जताया है। 



दिल्ली के बख्तावरपुर इलाके के तिग्गीपुर के किसान पप्पन सिंह गहलोत कोरोना के दौरान सुर्खियों में आए थे। पप्पन ने बिहार के 10 प्रवासी मजदूरों को दिल्ली में दो माह तक अपने पास रखा। यात्री विमान सेवाएं शुरू होने के बाद इंडिगो की फ्लाइट से उन्हे पटना भेजा। 

समस्तीपुर के खानपुर के श्रीपुर गाहर और आसपास के गांव के करीब 50 मजदूर उस दौरान पप्पन सिंह गहलोत के यहां मशरूम की खेती कर रहे थे। लॉकडाउन के कारण ये मजदूर दिल्ली में फंस गए थे। तब गहलोत ने मजदरों के लिए खाने-पीने का इंतजाम किया और उनके परिवार को पैसा भी भेजा। इसके बाद विमान सेवा शुरू होते ही, उन्होंने सभी 10 मजदूरों नवीन राम, महेश राम, अर्जुन राम, लखींद्र राम, प्रवीण राम, चंदेश्वर राम, अमरजीत राम, जीवठ राम, दिनेश राम और जितेंद्र राम को दिल्ली से पटना भेजने के लिए फ्लाइट की टिकट दी और घर भिजवाया।

गहलोत ने प्रति टिकट के लिए 6800 रुपये की रकम चुकाई। एक मजदूर ने बताया कि गहलोत ने पटना से घर पहुंचने के लिए हर प्रवासी को 3-3 हजार रुपये भी दिए थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed