{"_id":"6089df898ebc3ea1772d7439","slug":"delhi-news-mercury-reaches-42-scorching-heat-expected-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का हाल : पारा पहुंचा 42 के पार, दो दिन झुलसा देने वाली गर्मी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली का हाल : पारा पहुंचा 42 के पार, दो दिन झुलसा देने वाली गर्मी के आसार
Thu, 29 Apr 2021 03:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 29 Apr 2021 03:49 AM IST
सार
- तेज धूप के कारण दिल्ली की सड़कों पर दिखाई दे रही है मृग मरीचिका
- शनिवार को आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश की उम्मीद
विज्ञापन
बढ़ते पारे के चलते गर्मी से परेशान महिला और बच्चा...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बुधवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। इससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों तक स्थिति इसी तरह बनी रहेगी। बुधवार दोपहर शहर की सड़कों पर मृग मरीचिका बनते साफ देखी जा सकती थी।
विज्ञापन
तापमान बढ़ने के कारण सड़कों मृग मरीचिका बनती है। यानी, गर्मियों में पृथ्वी का धरातल अधिक गर्म हो जाता है और उसके ठीक पास वाली वायु बहुत विरल होती है। वह वायु दूर से पानी की तरह नजर आती है। आंखों के इस भ्रम को ही मृग मरीचिका कहते हैं।
विज्ञापन
बुधवार को दिल्ली का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे दोपहर में गर्म हवा की परत बन रही थी। सड़कों पर ऐसा लग रहा था कि पानी बह रहा है। ऐसे में लू लगने की लोगों को पूरी आशंका होती है। यह स्थिति बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी बरकरार रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शुक्रवार को भी लगभग वैसा ही रहेगा। शनिवार को आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश होने की आशंका है। इस साल भीषण गर्मी होगी और मई का पहला सप्ताह खासा गर्म रहने की आशंका है। इस दौरान बीच-बीच में आसमान में बादल नजर आ सकते हैं, लेकिन अभी जल्द बरसात की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।