{"_id":"605285539412e40c6d525b21","slug":"delhi-news-mercury-crosses-34-in-the-day-in-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : दिन में पारा 34 पार, शाम को तेज हवा से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : दिन में पारा 34 पार, शाम को तेज हवा से राहत
Thu, 18 Mar 2021 04:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 18 Mar 2021 04:10 AM IST
सार
- पीएम 10 कण ने बिगाड़ी दिल्ली की हवा
विज्ञापन
गर्मी ने दिखाए तेवर...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मौसम ने बुधवार की शाम करवट ली और बादल छाए रहने के साथ तेज हवाओं की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, देर शाम तक बारिश का दौर नहीं बना। अगले चार दिनों तक दिल्ली के मौसम में बदरा छाए रहेंगे और तेज धूप से राहत मिलने की संभावना है। वहीं, इस सप्ताह के अंत तक हल्की बारिश के आसार भी बन रहे हैं। दूसरी ओर, बुधवार का दिन वर्ष 2012 से लेकर अब तक सबसे गर्म रहा है।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 34.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर 34 से 90 फीसदी तक दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका 35.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, इन दिनों राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ का असर सक्रिय है। इस वजह से मौसम लगातार करवट ले रहा है और आने वाले दिनों में बारिश की भी संभावना बनी हुई है। अगले चार दिनों तक दिल्लीवासियों को सूरज के तल्ख तेवरों से राहत मिल सकती है। अगले सप्ताह से फिर एक बार सूरज अपने पुराने तीखे तेवरों के साथ गर्मी का प्रकोप बरसाएगा।
विज्ञापन
बहुत खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली-एनसीआर की हवा
बदलते मौसम के साथ दिल्ली-एनसीआर की हवा पर भी असर पड़ा है। इस कड़ी में दिल्ली-एनसीआर की हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुई है। अगले 24 घंटों में इसमें आंशिक सुधार होने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआइ 311 दर्ज किया गया है। वहीं, ग्रेटर नोएडा की हवा 369 के साथ सबसे खराब रही। सफर के अनुसार, दक्षिण पश्चिम से आने वाले धूल भरी हवाओं ने दिल्ली कोस्त्र हवा को अधिक प्रदूषित किया है। इसकी संभावना गत दिनों ही जता दी गई थी।
अगले 24 घंटों में वेंटिलेशन इंडेक्स का साथ देने की वजह से इसमें आंशिक सुधार होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 349 व पीएम 2.5 का स्तर 114 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया जबकि पीएम 10 का स्तर 100 से कम व पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर सुरक्षित माना जाता है।
दिल्ली-एनसीआर में AQI
दिल्ली-311
फरीदाबाद-314
गाजियाबाद-364
ग्रेटर नोएडा-369
गुरुग्राम-309
नोएडा-328