{"_id":"604aa0918978d03c362a7fc9","slug":"delhi-news-march-11-was-hottest-in-nine-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का मौसम : नौ साल में सबसे गर्म रहा 11 मार्च, आज हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली का मौसम : नौ साल में सबसे गर्म रहा 11 मार्च, आज हो सकती है बारिश
Fri, 12 Mar 2021 06:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 12 Mar 2021 06:55 AM IST
विज्ञापन
मौसम का असर...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में दिन का तापमान नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। बृहस्पतिवार का दिन पिछले नौ सालों में सबसे गर्म दर्ज किया गया। दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। अगले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे आंशिक रूप से राहत मिल सकती है। वैसे, सफर के मुताबिक आज 280 अंको के साथ दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार को बारिश की संभावना जताई थी। विभाग इसे पश्चिमी विक्षोभ की कमजोर सक्रियता बता रहा है। इस वजह से इसका प्रभाव दिल्ली-एनसीआर के मैदानी इलाकों में कम देखने को मिल रहा है। अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना भी बनी हुई है।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से छह अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम सामान्य से तीन अधिक 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 94 फीसदी व न्यूनतम 39 फीसदी रहा। दिल्ली का नजफगढ़ इलाका 35.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया। वहीं, पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 35.4 रहा। दूसरी ओर, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाके में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
फिर बिगड़ी दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा बृहस्पतिवार को फिर बिगड़ गई। एनसीआर में शामिल ग्रेटर नोएडा की हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। अगले 24 घंटों में भी वेंटिलेशन इंडेक्स का साथ न देने की वजह से हवा की गुणवत्ता में अधिक सुधार दर्ज नहीं होगा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 242 दर्ज किया गया। वहीं, एनसीआर में शामिल ग्रेटर नोएडा की हवा 307 सूचकांक के साथ बहुत खराब श्रेणी में रही। इसके अलावा फरीदाबाद की हवा 277 एक्यूआइ के साथ खराब श्रेणी के उच्चतम स्तर के नजदीक रही।
सफर के अनुसार, अगले 24 घंटों में वायु गुणवत्ता में खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। बारिश की संभावना को देखते हुए इसमें हल्का सुधार दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद 14 मार्च से हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा।