फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Laxmi Nagar market will open again from today

आज से फिर खुलेगा लक्ष्मी नगर बाजार, कोविड नियमों के पालन का सख्त निर्देश

Sat, 03 Jul 2021 04:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 Jul 2021 04:54 AM IST
सार

  • व्यापारियों के साथ बैठक के बाद प्रशासन ने लिया निर्णय
  • कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका के मद्देनजर किया गया था बंद

विज्ञापन
Delhi News : Laxmi Nagar market will open again from today
पूर्वी दिल्ली में लक्ष्मी नगर बाजार... - फोटो : विवेक निगम

विस्तार

पूर्वी दिल्ली का लक्ष्मीनगर बाजार शनिवार से खरीदारी के लिए खुल सकेगा। जिलाधिकारी ने व्यापारियों के साथ बैठक कर बाजार खोलने के लिए मंजूरी दे दी है। कोरोना नियमों के तहत व्यापारियों को बाजार खोलने का आदेश दिया गया है। इससे पहले पूर्वी जिलाधिकारी ने पांच जुलाई तक बाजार को बंद रखने का आदेश जारी किया था।

विज्ञापन


लक्ष्मी नगर के व्यापारियों ने कोरोना नियमों का पालन पूरी तरह से कराने के लिए बाजार के रास्ते में बैरिकेड लगाने की मांग की है, जिससे बाजार में सीमित संख्या में ही ग्राहक प्रवेश कर सकें। विकास मार्ग मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राज गर्ग के मुताबिक, शुक्रवार को जिलाधिकारी के साथ व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें आप नेता और सीटीआई अध्यक्ष बृजेश गोयल ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन


व्यापारियों ने अधिकारियों को सुझाव भी दिए हैं, जिससे बाजार में अधिक भीड़ न हो और कोरोना संक्रमण न फैले। साथ ही व्यापारियों ने कहा कि जिस भीड़ को आधार मानते हुए बाजार को बंद किया गया था वह रात नौ बजे की थी। उस समय तक बाजार की सभी दुकानें बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन






व्यापारियों ने आश्वस्त किया है कि संभावित तीसरी लहर को देखते हुए बाजार में कोरोना नियमों का सख्ती से पालन कराएंगे। साथ ही कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विभाग के साथ तालमेल बनाकर रखेंगे।


पिछले मंगलवार को प्रशासन ने लक्ष्मी नगर बाजार को पांच जुलाई रात 10 बजे तक बंद करने का आदेश जारी किया था। इसका कारण बाजार में कोविड नियमों की अवहेलना बताया गया था। इसे लेकर विरोध भी शुरू हुआ था और आसपास के बाजार बंद होने के बाद सभी व्यापारी जिलाधिकारी से बाजारों को खोलने की मांग कर रहे थे।

पूर्वी दिल्ली का यह प्रमुख बाजार
लक्ष्मी नगर बाजार पूर्वी दिल्ली के प्रमुख बाजारों में से एक बाजार माना जाता है। यहां अमूमन सभी सीजन में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिलती है। इस बाजार में फैशन से लेकर घरेलू सामान तक किफायती दामों में मिल जाता है। यही वजह है कि लक्ष्मी नगर के आसपास रहने वाले लोग भी खरीदारी के लिए इस बाजार का रुख करते हैं। गत दिनों प्रशासन के आदेश के चलते बाजार को बंद होने की वजह से काफी नुकसान उठाना पड़ा था। यही वजह थी कि व्यापारी लगातार बाजार को खोलने की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed