फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Krishna gave life to four people after death

Delhi News : मौत के बाद चार लोगों को जिंदगी दे गई कृष्णा, दामाद ने दिया था अंगदान का सुझाव

Wed, 31 Aug 2022 01:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 31 Aug 2022 01:20 AM IST
सार

Delhi News :  मौत के बाद कृष्णा के लीवर को आईएलबीएस अस्पताल, एक किडनी को एम्स, नई दिल्ली, एक किडनी को एएचआर एंड आर अस्पताल में और उनके दिल को फोर्टिस, ओखला में भर्ती मरीजों में ट्रांसप्लांट किया गया। 

विज्ञापन
Delhi News : Krishna gave life to four people after death
कृष्णा ... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति के साथ कंधे से कंधे मिलाकर घर का पोषण करने वाली कृष्णा मरने के बाद भी चार लोगों की जिंदगी सवार गई। मौत के बाद कृष्णा के लीवर को आईएलबीएस अस्पताल, एक किडनी को एम्स, नई दिल्ली, एक किडनी को एएचआर एंड आर अस्पताल में और उनके दिल को फोर्टिस, ओखला में भर्ती मरीजों में ट्रांसप्लांट किया गया। 

विज्ञापन


दरअसल 55 साल की कृष्णा अपने पति के साथ सब्जी की दुकान लगाती थी। 27 अगस्त को वह टहलने निकली थी, इसी दौरान एक दुर्घटना के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई थी। तभी उनके पति को किसी ने जानकारी दी कि कृष्णा सड़क पर बेहोश है। पति तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी पत्नी को एम्स ट्रामा सेंट्रर ले गए। 29 अगस्त पर यहां वह जिंदगी और मौत से जूझती रही, लेकिन काफी कोशिश के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन स्टेम डेड घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


दामाद ने दिया सुझाव 
कृष्णा के छोटे दामाद किशन ने कृष्णा के परिवार को अंगदान करने के लिए प्रेरित किया। दरअसल दामाद की मां की भी एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। मौत के बाद उनके परिजनों ने लखनऊ में अपनी मां के अंगदान किए थे। किशन ने अपनी पत्नी के परिवार को भी अंगदान करने के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंगदान के लिए कर रहे प्रेरित 
अंग पुनर्प्राप्ति बैंकिंग संगठन (ओआरबीओ) की प्रमुख डॉ. आरती विज ने कहा कि एम्स जन जागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों में जागरूकता के कारण लोग अंगदान के लिए आगे आ रहे हैं। 

हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए बना ग्रीन कॉरिडोर 
ओखला फोर्टिस अस्पताल में 19 साल के लड़के में हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए पीक आवर के दौरान ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इस दौरान महज 14 मिनट में करीब 9.2 किमी का सफर हार्ट को एम्स से फोर्टिस में पहुंचाया गया। फोर्टिस के कार्यकारी निदेशक डॉ. जेड एस मेहरवाल ने बताया कि शाम 5.48 पर एम्स से लाइव हार्ट प्राप्त हुआ, जिसे 6.02 पर अस्पताल में पहुंचा दिया गया।


उन्होंने कहा कि मरीज पिछले डेढ़ साल से हार्ट की समस्या से परेशान था। दो माह से उसके लिए हार्ट की तलाश की जा रही थी। उसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही थी। उन्होंने कहा कि एम्स से हार्ट मिलने की सूचना मिलने के बाद नोटो के नियम के तहत उक्त हार्ट को प्राप्त कर 19 साल के युवक में ट्रांसप्लांट किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed