फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Khalistan link revealed in initial questioning of Sidhu and Iqbal

लालकिला हिंसाः सिद्धू और इकबाल से शुरुआती पूछताछ में सामने आया खालिस्तान लिंक

Fri, 12 Feb 2021 03:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली 
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 12 Feb 2021 03:57 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: Khalistan link revealed in initial questioning of Sidhu and Iqbal
गिरफ्तारी के समय दीप सिद्धू... - फोटो : Agency

पंजाब के अभिनेता संदीप सिंह सिद्धू उर्फ दीप सिद्धू व कथा वाचक इकबाल सिंह से पूछताछ के बाद शुरुआती जांच में कुछ लोगों के खालिस्तान समर्थकों से लिंक सामने आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सिद्धू व इकबाल से खालिस्तान व खालिस्तान की ओर से फंडिंग को लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिद्धू को सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी आईबी ने ही पूछताछ की। दोनों आरोपियों से अपराध शाखा की चाणक्यपुरी स्थित इंटर स्टेट सेल (आईएससी) के कार्यालय में पूछताछ चल रही है। दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर कई घंटे पूछताछ की गई। इसके बाद अलग-अलग बातचीत की गई। इस दौरान भी वही सवाल पूछे गए जो आमने-सामने बैठाकर पूछे गए थे।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दो दिन से खुफिया विभाग ही पूछताछ कर रहा है। अभी अपराध शाखा का नंबर नहीं आया है। लालकिला हिंसा मामले की जांच अपराध शाखा की टीम कर रही है। गुरुद्वारे व घरों में पाठ और कथा वाचने वाला इकबाल सिंह की हिंसा में ज्यादा भूमिका सामने आ रही है। इकबाल के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी व्हाट्सएप कॉल से दूसरे लोगों से बात करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन







बालाजी टेलीफिल्म का लीगल हेड रह चुका है सिद्धू
पंजाब के जिला मुक्तसर अंतर्गत गांव उदेकरण निवासी दीप सिद्धू ने पुणे स्थित सिम्बोसिस से बीएसएल व एलएलबी वर्ष 2004 में की थी। 2005-06 में एक वर्ष के लिए गोरेगांव, मुंबई में सहारा इंडिया का लीगल सलाहकार के तौर पर काम किया। 2006 में मुंबई में एक लॉ फर्म ज्वाइन की। 2007 में उसने इंग्लैंड से सॉलिसिटर की पढ़ाई की।

इसके बाद उसने लुधियाना कोर्ट में अपने पिता के साथ प्रेक्टिस शुरू की। 2008 में चार वर्ष के लिए बालाजी टेलीफिल्म के लीगल हेड के तौर पर काम किया। साल 2011 में सिद्धू ने अपनी लॉ कंपनी लेक्स लीगल मुंबई में शुरू की। इसके बाद उसने फिल्मों में अभिनेता की भूमिका निभाना शुरू कर दिया। वह अभी तक बतौर अभिनेता छह पंजाबी फिल्म कर चुका है।

लालकिले पर 75 मिनट रुका था दीप सिद्धू

26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में गिरफ्तार अभिनेता दीप सिद्धू लालकिले पर 75 मिनट रुका था। आरोप है कि इस दौरान उसने फेसबुक लाइव से प्रदर्शनकारियों को उकसाया और लालकिले की प्राचीर पर झंडे वाली जगह पर गया। जब जुगराज सिंह ने धार्मिक झंडा फहराया था उस समय दीप सिद्धू वहां मौजूद था।

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त प्रवीर रंजन ने बताया कि दीप सिद्धू 26 जनवरी को लालकिले पर सिंघु बॉर्डर से नहीं, बल्कि सोनीपत से गया था। अभिनेता के मोबाइल की लोकेशन इसका प्रमाण है। लोकेशन से पता चला है कि वह 25 जनवरी को सिंघु बॉर्डर पर था और शाम को कहीं चला गया। 26 जनवरी को सोनीपत को बागपत से होता हुआ लोनी पहुंचा और वहां से वजीराबाद फ्लाईओवर, सिविल लाइंस होते हुए करीब डेढ़ बजे लालकिला पहुंच गया। वह लालकिले से दोपहर 2:45 बजे निकल गया।

अभिनेता ने पूछताछ में बताया है कि लालकिले पर जो हुआ उसका उसे तुरंत एहसास हो गया था कि बहुत ज्यादा गलत हो गया है। इस बात से वह डर गया और वहां से निकल गया। इसके बाद वह कार से सोनीपत पहुंचा और मोबाइल बंद कर लिया। मोबाइल की आखिरी लोकेशन सोनीपत में एक ढाबे के पास आई थी।

कई लोगों से की थी बात
अधिकारियों के अनुसार, दीप सिद्धू ने 26 जनवरी को करीब 20 से 25 लोगों से बात की। लालकिले पर हिंसा के बाद भी उसने अपने मोबाइल से चार से पांच लोगों से बात की थी। अपराध शाखा अब इस बात की जांच कर रही है कि हिंसा के बाद दीप ने किन-किन लोगों से और क्यों बात की? ऐसा तो नहीं है कि वह किसी के कहने पर लालकिले पर गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed