{"_id":"608de9323f585a20b611cf61","slug":"delhi-news-it-may-rain-today-in-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का मौसम : आंधी ने किया उमस पर वार, तपिश के बीच आज बारिश की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली का मौसम : आंधी ने किया उमस पर वार, तपिश के बीच आज बारिश की उम्मीद
Sun, 02 May 2021 05:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 02 May 2021 05:20 AM IST
सार
- हल्की बारिश का अनुमान
- अगर बारिश हुई तो होगी अधिकतम तापमान में गिरावट
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में शनिवार को देर शाम धूल भरी आंधी आने के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर भारी उमस के कारण जनजीवन प्रभावित था, लेकिन शाम को लोगों को उमस से काफी हद तक राहत मिली। मौसम विभाग ने रविवार को आधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। यदि ऐसा हुआ तो उम्मीद है मौसम में कुछ हद तक और ठंडक आएगी।
विज्ञापन
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को आम तौर पर हल्की बारिश या रिमझिम बारिश का अनुमान लगाया है। बाद में दिन में आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। इस बीच रविवार को अधिकतम तापमान 39
विज्ञापन
डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 41 प्रतिशत थी। शहर में हवा की गुणवत्ता खराब थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रियलटाइम डेटा के अनुसार सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 258 था। शाम को लगभग 7 बजे आई धूल भरी आंधी के बाद वायु की गुणवत्ता और खराब हो गई।
विज्ञापन
वायुमंडल में धूल और कार्बन के बारीक कण मिश्रित हो चुके थे। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से लेकर शुक्रवार तक रोजाना रिमझिम बारिश या हल्की बारिश का अनुमान है। इस दौरान तापमान की अधिकता में गिरावट दर्ज होने की संभावना है।