फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news:  increase in number of healthy people from corona

राहत की बात : दिल्ली में कोरोना संक्रमित घटे, स्वस्थ होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी

Wed, 05 May 2021 04:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 05 May 2021 04:48 AM IST
सार

  • तीन दिन में 72 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है जबकि संक्रमण के 64 हजार मामले सामने आए हैं
  • एक माह बाद संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक

विज्ञापन
Delhi news:  increase in number of healthy people from corona
कोरोना का टीका... - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में बीते कुछ दिनों से कोरोना से हालात कुछ बेहतर होते नजर आ रहे हैं। अब दैनिक संक्रमितों का आंकड़ा घट रहा है, और स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आने वाले कुछ सप्ताह तक यही स्थिति बनी रही तो राजधानी में कोरोना की चौथी लहर का ग्राफ नीचे आ जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली में इस समय संक्रमण के कुल मरीजों की संख्या 12 लाख के पार हो गई है। इनमें से 11 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं। तीन दिन में 72 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है जबकि संक्रमण के 64 हजार मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन


बीते तीन दिन की बात करें तो दैनिक संक्रमितो की संख्या लगातार कम हो रही है। 1 मई को कोरोना के 25,219 मामले आए थे, वहीं 2 मई को 20,394 और 3 मई को यह संख्या घटकर 18,043 हो गई। वहीं, स्वस्थ होने वालों की बात करें को 1 मई को 27,421 ठीक हुए, 2 मई को 24,444 और 3 मई को 20,293 लोगों ने कोरोना को मात दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों पर गौर करें तो 1 से 3 मई के तक कुल 72 हजार से ज्यादा मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं।  वहीं,  इस दौरान कुल  63 हजार 656 मामले आए हैं। लिहाजा संक्रमितों  के मुकाबले स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही है। 28 मार्च के बाद ऐसा पहली बार है संक्रमितों के मुकाबले अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। इससे दिल्ली में कोरोना से रिकवरी दर 90 फीसदी से ज्यादा हो गई है। 

कोरोना के मामलों में हो रही गिरावट और स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में हो रहे इजाफे पर एम्स के  डॉक्टर विक्रम का कहना है कि तीन दिन के आंकड़ों के हिसाब से लग रहा है कि दिल्ली में संक्रमण कमजोर हो रहा है।  हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि राजधानी में कोरोना की चौथी लहर का पीक बीत चुका है। क्योकि, इस पर तभी कुछ कहा जा सकता है, जब यह स्थिति आने वाले 1 से 2 सप्ताह तक बनी रहे। 

डॉक्टर के मुताबिक, आने वाले 10 दिनों तक इसी प्रकार के रुझान दिखाई दिए तो कह सकते हैं कि राजधानी में संक्रमण की चौथी लहर कमजोर हो चुकी है।  उन्होंने कहा कि फिलहाल यह देखना होगा कि आने वाले समय में यह आंकड़ा और कितना कम होता है।  

दिल्ली पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस
इस बीच लिक्विड ऑक्सीजन लेकर एक एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली पहुंच गई है। कोरोना काल में मची ऑक्सीजन किल्लत के बीच यह एक राहत भरी खबर है। 

रोज 10 हजार लोगों को टीका लगाएगा बीएलके अस्पताल
दिल्ली के बीएलके अस्पताल ने बड़े स्तर पर लोगों का टीकाकरण शुरू कर दिया है। अस्पताल ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के मैदान पर अस्थायी टीकाकरण केंद्र बनाया है। यहां प्रतिदिन 10 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, टीकाकरण केंद्रों पर 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। राधास्वामी सत्संग ब्यास के सहयोग से महज दो दिन में ही 20   टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगाने की सुविधा शुरू कर दी गई है। आने वाले दिनों में इन केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 50 कर दी जाएगी।इससे प्रतिदिन 10 हजार लोगों को वैक्सीन लग सकेगी।


मंगलवार शाम तक तीन हजार से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्र पर लोग रात 11.30 बजे तक आकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। अस्पताल के मुताबिक,  कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। जरूरत पड़ने पर सीधा केंद्र पर आकर पंजीकरण की सुविधा भी दी जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed