फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: If single-use polythene is caught then a fine of five thousand slapped

दिल्ली : एकल इस्तेमाल वाली पॉलिथीन पकड़ी गई तो पांच हजार का जुर्माना

Sat, 03 Jul 2021 05:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 Jul 2021 05:02 AM IST
सार

  • दिल्ली के 20 बाजार होंगे पूरी तरह सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त
  • पूरी दिल्ली को सिंगल यूज प्लास्टिक से निजात दिलाने के लिए निगम ने कसी कमर
  • पहली बार सिटी टास्क फोर्स गठित

विज्ञापन
Delhi news: If single-use polythene is caught then a fine of five thousand slapped
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली को अब चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने की तैयारी है। इसका इस्तेमाल पूरी तरह बंद करने के लिए निगम खासा गंभीर है। पहली बार सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सिटी लेवल टास्क फोर्स का गठन किया है। बार-बार समझाने पर भी जो लोग सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद नहीं कर रहे, उनके खिलाफ टास्क फोर्स कड़ा एक्शन लेगी। टास्क फोर्स दिल्ली के 20 बाजारों को पहले पूरी तरह सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करेगी। इसके बाद पूरी दिल्ली को सिंगल यूज प्लास्टिक से निजात मिलेगी।

विज्ञापन


सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ एनजीटी खासा सख्त है। सरकार ने भी प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2016 का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। दिल्ली के नगर निगम समय-समय पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम भी चलाते रहे हैं। लेकिन उनकी मुहिम का ज्यादा देर तक जमीन पर असर नहीं रहता। कार्रवाई होने पर इसका इस्तेमाल बंद हो जाता है, लेकिन थोड़े दिनों बाद फिर से बाजार में इसका चलन शुरू हो जाता है।
विज्ञापन


दक्षिणी निगम पिछले दो हफ्ते से अपने चारों जोनों में बड़े पैमाने पर मुहिम चलाकर लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कह रहा है। आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशन को इस मुहिम से जोड़ा गया है। लोगों को कपड़े और जूट के झोले बांटे गए हैं। अब निगम सख्ती दिखाने के मूड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी टास्क फोर्स की बैठक में निर्णय
दक्षिणी निगमायुक्त ज्ञानेश भारती की अध्यक्षता में शुक्रवार को इस मुद्दे पर महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें सभी जिला मजिस्ट्रेट (दक्षिण, नईदिल्ली, दक्षिण पूर्व, दक्षिण पश्चिम, मध्य, उत्तर, पश्चिम जिला), चारों उपायुक्त (मध्य, दक्षिण, पश्चिम, नजफगढ़ जोन), डेम्स विभाग के अधिकारी, ओखला औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन के प्रतिनिधि, गैर सरकारी संगठन आईटीसी, आरडब्ल्यूए और टास्क फोर्स के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि दक्षिण निगम क्षेत्राधिकार में 20 बाजारों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त घोषित किया जाएगा। बाजारों का सर्वे किया जा रहा है। 


एकमुस्त 5000 रुपये के चालान की तैयारी 
बाजारों में 50 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जायेगा। उल्लंघन करने वालों का 5000 रुपये का चालान होगा। अबतक केवल प्लास्टिक को सीज किया जाता था। वेस्ट जोन के सहायक आयुक्त हरीश कश्यप ने बताया कि शुरुआत में पॉली बैग, प्लास्टिक बोतल, प्लास्टिक पाउच को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा। 1 फरवरी 2022 से दिल्ली में प्लास्टिक में पैक गुटखा पूरी तरह से बंद हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed