फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   More than 200 artists including kids rescued by Delhi Police after being stranded for more than 2 hours near Red Fort

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल सैकड़ों कलाकार ट्रैक्टर रैली में फंसे, पुलिस ने निकाला-संभाला

Wed, 27 Jan 2021 02:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Jan 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
More than 200 artists including kids rescued by Delhi Police after being stranded for more than 2 hours near Red Fort
पुलिस के संरक्षण में कलाकार... - फोटो : amar ujala

दिल्ली में किसानों के उग्र प्रदर्शन के अराजक हो जाने के बाद करीब 300 कलाकार लाल किले के पास फंस गए। समाचार एजेंसी एएनआी के मुताबिक किसानों की ट्रैक्टर रैली के चलते दिन में 12 बजे से कई किसान फंस गए। ये कलाकार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए आए थे। 

विज्ञापन


पुलिस को जैसे ही इनके फंसे होने की सूचना मिली तो उसने इन्हें वहां से निकाला। दरिया गंज इलाके के डीसीपी ऑन्टो अलफोंस ने बताया कि हालात को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने उन कलाकारों को वहां से निकाला और उन्हे किसी सुरक्षित ठिकाने पर ले जाकर खाने-पीने का सामान दिया। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि मंगवलार को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली और किसानों का प्रदर्शन हुआ। इसमें कई इलाकों में हालात हिंसक और बेकाबू हो गए। कई पुलिसवाले घायल हुए हैं। वाहनों में तोड़फोड़ हुई है और कई किसान भी घायल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




आईटीओ पर बवाल के बीच कई किसान लाल किले पर पहुंच गए। करीब दो दर्जन ट्रैक्टरों पर सवार सैकड़ों किसान लाल किला परिसर में घुस गए और हंगामा शुरू कर दिया। कई लोगों ने वहां संगठन का झंडा फहरा दिया गया है। यह झंडा वहां फहराया गया, जहां 15 अगस्त को प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैँ। मौके पर दिल्ली पुलिस के जवान भी पहुंच गए। 


आपको बता दें कि पिछले दो महीने से नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई प्रदेशों के किसान दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालने का एलान किया था। दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर मार्च निकालने के लिए तीन रूट तय किए थे, लेकिन किसान तय रूट से अलग मार्च निकालने लगे। दोपहर में किसान दिल्ली बॉर्डर से आईटीओ पहुंचे। इसके साथ ही आईटीओ पर काफी बवाल मचा। पथराव के बाद कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

हालात के चलते कई लोग फंस गए। जिन कलाकारों को दिल्ली पुलिस ने रेस्क्यू किया वे भी गणचतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए आए थे। लेकिन किसानों की ट्रैक्टर रैली में फंस गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed