फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : fraud created fake Facebook ID of central government advocate

सावधानः जालसाज ने बनाई केंद्र सरकार के अधिवक्ता की फर्जी फेसबुक आईडी 

Fri, 12 Mar 2021 05:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा धीरज बेनीवाल, नई दिल्ली
धीरज बेनीवाल, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 12 Mar 2021 05:16 AM IST
विज्ञापन
Delhi News : fraud created fake Facebook ID of central government advocate
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

सरकार व सुरक्षा एजेंसियों की तमाम कोशिशों के बाद भी साइबर जालसाजों पर नकेल कसना मुश्किल हो रहा है। ये जालसाज हर रोज किसी न किसी को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला केंद्र सरकार के स्थाई अधिवक्ता अनिल सोनी का है। जालसाज ने अनिल सोनी का नाम व फोटो इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनकी मित्रता सूची में शामिल लोगों से पैसे मांगे। अनिल सोनी ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से की है। 

विज्ञापन


इस बारे में पूछने पर अनिल सोनी ने बताया कि किसी ने उनकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है और उनके मित्रों से पैसे मांग रहा है। इसकी शिकायत ईमेल के जरिये दिल्ली पुलिस से की है। जानकारी के अनुसार जालसाज ने अनिल सोनी के कई मित्रों को पैसे देने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


जालसाज ने मजबूरी बताकर लोगों से पैसे मांगे और अगले दिन वापस करने की बात कही। उस जालसाज ने फेसबुक मैंसेजर के जरिये लोगों से बात की और पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा। उसने बाकायदा फोन पे या गूगल पे पर पैसे ट्रांसफर करने के लिए नंबर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जालसाज ने एक पत्रकार को भी निशाना बनाने की कोशिश की। उसने कहा कि कुछ पैसे चाहिए। कल तक वापस कर दूंगा। उसने 28 हजार रुपये एक दिन के लिए मांगे। पत्रकार ने उससे कहा वह अपना नंबर दे जिस पर पैसे ट्रांसफर किए जा सकें। जालसाज ने तुरंत अपना नंबर दे दिया और फोन पे या गूगल पे पर पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा। 


पत्रकार ने नंबर लेकर उसे पैसे देने से इनकार कर दिया और कहा कि उसके पास कैश है। वह मिलकर ही पैसे दे सकता है। इसलिए वह बताए कि कहां पर है तो वह उसे मिलकर पैसे दे दे। इसके बाद जालसाज ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद पत्रकार ने वह अनिल सोनी को दिया। उसके बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस को शिकायत की। दिल्ली पुलिस तकनीकी जांच कर जालसाज का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed