{"_id":"61550d958ebc3e0d6f3aded0","slug":"delhi-news-fire-in-helmet-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट फैक्टरी में आग, एक के बाद एक पांच एलपीजी सिलिंडर फटे. एक झुलसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट फैक्टरी में आग, एक के बाद एक पांच एलपीजी सिलिंडर फटे. एक झुलसा
Thu, 30 Sep 2021 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 30 Sep 2021 06:36 AM IST
सार
बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ हादसा, एलजीपी रिसाव के बाद लगी आग, आग लगते ही मजदूर भागे।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहरी-उत्तरी दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में बुवार दोपहर हेलमेट बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। बिजली के तारों में आग लगने के बाद फैक्टरी में आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। एक-एक कर पांच एलपीजी सिलिंडर फट गए। हादसे में वहां काम कर रहा एक मजदूर मनीष (25) आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
झुलसी हुई हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल शार्ट सर्किट से आग लगने का पता चला है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब 3.50 बजे सूचना मिली कि बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में हेलमेट बनाने का की फैक्टरी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग सेक्टर-5 में एल-209 में लगी थी। करीब 150 गज के प्लॉट में बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर हेलमेट बनाने का काम होता था।
विज्ञापन
यहां करीब 25 एलपीजी सिलिंडर रखे हुए थे। दोपहर के समय बेसमेंट से आग लगी। आग लगते ही मजदूर फैक्टरी से निकल गए। मनीष नामक मजदूर वहां फंस गया। इस दौरान एक-एक कर पांच सिलिंडर फट गए। शाम करीब पांच बजे आग पर काबू पाया गया। इससे पूर्व मनीष को झुलसी हुई हालत में निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया गया था। पुलिस आग लगने के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।