फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News Female miscreants robbed a company employee

Delhi: महिला बदमाशों ने एक कंपनी के कर्मचारी से की लूटपाट, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Mon, 10 Oct 2022 07:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 10 Oct 2022 07:38 AM IST
सार

पीड़ित मुनीन खान पश्चिम विहार में रहता है और गुरुग्राम के एक कंपनी में काम करता है। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी देकर महिलाओं का पीछा किया और दोनों को दबोच लिया।

विज्ञापन
Delhi News Female miscreants robbed a company employee
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

द्वारका सेक्टर 23 इलाके में दो महिला बदमाशों ने एक कंपनी के कर्मचारी से लूटपाट की और वहां से फरार हो गईं। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी देकर महिलाओं का पीछा किया और दोनों को दबोच लिया। महिला के कब्जे से सोने की अंगूठी बरामद कर ली। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर आपराधिक वारदात के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

विज्ञापन


पीड़ित मुनीन खान पश्चिम विहार में रहता है और गुरुग्राम के एक कंपनी में काम करता है। मुनीन 7 अक्तूबर को अपने घर से बाइक से कार्यालय जा रहा था। एमसीडी टोल टैक्स छावला रोड के पास अचानक झाड़ियों से निकली दो महिलाएं उसके सामने आ गई। महिलाओं ने उसे रोक लिया। एक महिला ने उसकी गर्दन को पकड़ लिया और जबकि दूसरी महिला उसके हाथ से सोने की अंगूठी लूट ली। लूटपाट करने के बाद दोनों महिलाएं वहां से फरार हो गई। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद गश्त कर रहे पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


महिला पुलिसकर्मियों के साथ पुलिसकर्मियों ने लूटपाट कर भागी महिलाओं के भागने की दिशा में उनका पीछा किया। रेवला खानपुर गांव के पास पीड़ित ने महिलाओं की पहचान कर ली। पुलिसकर्मियों ने दोनों महिलाओं को दबोच लिया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान रेवला खानपुर निवासी प्रवीण और शिल्पा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से सोने की अंगूठी बरामद कर ली। पुलिस कर्मियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed