फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Eight inspectors will investigate nine cases of violence in capital

किसान हिंसाः आठ इंस्पेक्टर करेंगे नौ मुकदमों की जांच, एसआईटी का गठन 

Sat, 30 Jan 2021 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 30 Jan 2021 05:39 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: Eight inspectors will investigate nine cases of violence in capital
जांच करती फोरेसिक टीम... - फोटो : अमर उजाला

किसान हिंसा से जुड़े नौ मामलों की जांच अपराध शाखा के आठ इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। एक इंस्पेक्टर को दो केस सौंपे गए हैं। अपराध शाखा में नौ केसों की जांच के लिए स्पेशल इंस्वेस्टीगेशन टीम(एसआईटी) का गठन किया गया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त बीके सिंह इस एसआईटी के प्रमुख हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार 26 जनवरी को हुई हिंसा की बृहस्पतिवार शाम तक कुछ 33 एफआईआर हुई थी। इनमें से नौ एफआइआर अपराध शाखा को सौंपी गई हैं। किसान ङ्क्षहसा की साजिश व अपराधिक षडयंत्र  की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल करेगी। इसमें यूएपीए व देशद्रोह की धारा भी लगाई गई हैं। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा शाखा को सौंपे गए नौ केसों की जांच अपराध शाखा के आठ इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। 
विज्ञापन


शाखा के स्टार-2 में तैनात इंस्पेक्टर राजीव को गाजीपुर केस, स्टार-2 में ही तैनात इंस्पेक्टर संजय सिंहा को गाजीपुर के दो केस, शाखा की एसओएस-1 में तैनात इंस्पेक्टर पंकज मलिक को आउटर-नार्थ जिले के समयपुर बादली केस को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालकिले मामले की जांच(कोतवाली) केस की जांच एसआईयू-1 में तैनात इंस्पेक्टर पंकज अरोड़ा, आईटीओ(आईपी एस्टेट) केस की जांच नारकोटिक्स में तैनात इंस्पेक्टर राममनोहर, नजफगढ़ केस की जांच स्टार-1 में तैनात इंस्पेक्टर गगन भास्कर, बाबा हरिदास नगर केस की जांच द्वारका स्थित आईजीआईएस में तैनात इंस्पेक्टर यशपाल और बाहरी जिले के नांगलोई केस की जांच आईजीआईएस में तैनात इंस्पेक्टर पीसी खंडूरी को सौंपी गई है।

अपराध शाखा ने जांच ने जांच शुरू -
नौ केसों में से कुछ केसों की जांच अपराध शाखा ने शुरू कर दी है। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिन केसों की फाइल अपराध शाखा को स्थानीय थाना पुलिस से मिल गई है उन केसों की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय थाना पुलिस ने आईटीओ समेत कई केसों की फाइल शुक्रवार दोपहर तक अपराध शाखा को नहीं सौंपी थी। हालांकि लालकिले व गाजीपुर वाले मामले की जांच अपराध शाखा को मिल गई है।


अपराध शाखा को शुरू से ही लगा दिया गया था-
शुरू से ही ये लग रहा था कि किसान ङ्क्षहसा की जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा करेगी। इस कारण अपराध शाखा के अधिकारियों को शुरू में ही स्थानीय थाना पुलिस के साथ लगा दिया गया था। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर केसों में एफआईआर अपराध शाखा के अधिकारियों ने ही तहरीर लिखवाकर दर्ज करवाई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed