{"_id":"633a1f22f9d7836ac5731657","slug":"delhi-news-ear-veil-torn-due-to-beating-of-si","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News : एसआई की पिटाई से कान का पर्दा फटा, आरोपी पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News : एसआई की पिटाई से कान का पर्दा फटा, आरोपी पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
Mon, 03 Oct 2022 05:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 03 Oct 2022 05:00 AM IST
सार
Delhi News : शाहदरा जिले के दिलशाद गार्डन इलाके में रविवार शाम दिल्ली पुलिस के एसआई ने डीएम ईस्ट बोट क्लब इंचार्ज के साथ मारपीट कर दी। उस समय वह कार में अपने दोस्त का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान एसआई नरेंद्र वहां पहुंचे और हरीश से कार हटाने को कहा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहदरा जिले के दिलशाद गार्डन इलाके में रविवार शाम दिल्ली पुलिस के एसआई ने डीएम ईस्ट बोट क्लब इंचार्ज के साथ मारपीट कर दी। उस समय वह कार में अपने दोस्त का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान एसआई नरेंद्र वहां पहुंचे और हरीश से कार हटाने को कहा। कार हटाने के दौरान आरोपी ने उनके साथ गली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में हरीश के एक कान का पर्दा फट गया जबकि दूसरे कान से खून आ गया।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जब घटना की जानकारी हुई तो मामले को गंभीरता से लेते हुए शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम ने आरोपी एसआई नरेंद्र को सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। सीमापुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हरीश कुमार परिवार के साथ जगजीवन नगर, दुर्गापुरी में रहते हैं। वह डीएम ईस्ट में बोट क्लब इंचार्ज हैं। रविवार शाम के समय यह अपनी कार से वसंधुरा से घर लौट रहे थे। इस बीच दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-2 के बाहर इन्होंने अपनी कार दुकान से कुछ सामान लेने के लिए रोकी।