{"_id":"62ad0104c03a1e7bba0bb433","slug":"delhi-news-dpcc-imposed-50-lakh-fine-on-municipal-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News : नगर निगम पर डीपीसीसी ने लगाया 50 लाख जुर्माना, भलस्वा लैंडफिल पर आग लगने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News : नगर निगम पर डीपीसीसी ने लगाया 50 लाख जुर्माना, भलस्वा लैंडफिल पर आग लगने का मामला
Sat, 18 Jun 2022 04:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 18 Jun 2022 04:02 AM IST
सार
डीपीसीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, भलस्वा लैंडफिल साइट पर 26 अप्रैल को आग लग गई थी, जो कि 10 दिनों से अधिक समय तक धधकती रही थी। इससे आसपास के इलाकों में हवा प्रदूषित हो गई थी।
विज्ञापन
भलस्वा लैंडफिल साइट की आग file pic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीते दिनों भलस्वा लैंडफिल साइट पर लगी आग के मामले में दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने नगर निगम पर 50 लाख का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
डीपीसीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, भलस्वा लैंडफिल साइट पर 26 अप्रैल को आग लग गई थी, जो कि 10 दिनों से अधिक समय तक धधकती रही थी। इससे आसपास के इलाकों में हवा प्रदूषित हो गई थी।
विज्ञापन
डीपीसीसी ने डंपसाइट पर निगम के कचरे की अपर्याप्त संघनन देखते हुए कहा कि मिथेन लैंडफिल में उप सतह पर लगने वाली आग का कारण बन सकती है। लैंडफिल साइट में अपशिष्ट संघनन हवा की गुणवत्ता बिगाड़ने से बचने के साथ कूड़ा ढहने और आग के जोखिम को भी कम करता है। डीपीसीसी ने यह भी देखा कि 70 एकड़ में फैले डंप साइट पर ढलान की स्थिरता पर्याप्त नहीं थी। आग दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के सामने डंपसाइट की ऊंचाई पर शाम करीब साढ़े पांच बजे लगी थी।
विज्ञापन
वहीं, एमसीडी अधिकारियों ने बताया कि आग से लगभग 300 वर्ग मीटर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। हालांकि, तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई। आग की प्रमुख वजह मिथेन गैस, उच्च तापमान और शुष्क वातावरण पाई गई है।