फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News :  Do not be afraid, now the vaccine is the only protection against corona

पहल : डरिए मत, अब टीका ही है कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच

Thu, 17 Jun 2021 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 17 Jun 2021 05:26 AM IST
सार

  • छोटी-बड़ी सात सौ फैक्टरी के मजदूरों को वैक्सीन लगाने की मुहिम
  • उद्योग नगर में मुफ्त वैक्सीन लगा कर अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद
  • उद्यमी खुद मजदूरों के घर जाकर वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित कर रहे है
  • 21 जून से 18 साल से अधिक उम्र वालों को भी लगेगा वैक्सीन

विज्ञापन
Delhi News :  Do not be afraid, now the vaccine is the only protection against corona
उद्योग नगर में टीके के लिए पंजीकरण... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डरिए मत। कोरोना से बचाव के लिए टीका ही आपका सुरक्षा कवच है। इसलिए वैक्सीन जरूर लें। कुछ इसी तरह की अपील फैक्टरियों के मजदूरों से घर-घर जाकर की जा रही है। उद्यमियों ने उन्हे मुफ्त वैक्सीन दिलाने की पहल शुरू की है। बिगड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए उद्यमियों ने यह पहल की है। दिल्ली सरकार का सहयोग लेकर उद्योग नगर में इसे शुरू किया गया है। सात सौ फैक्ट्री के मजदूरों व कर्मचारियों को मुफ्त टीका की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


आर्थिक व्यवस्था को मजबूती देने के लिए दिल्ली के उद्यमी भी आगे आने लगे है। शिविर लगा कर उद्यमियों ने मुफ्त टीका अभियान चलाया है। इसके तहत ना केवल 45 साल के अधिक उम्र के लोगों को टीका दिलाया जा रहा है, बल्कि 21 जून से 18 साल से अधिक उम्र के युवाओं को भी मुफ्त में टीका लगाया जाएगा। खासियत यह है कि उद्योग नगर अस्पताल में लगे शिविर में ही रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है। 
विज्ञापन


दरअसल, मजदूरों केडिजिटल फ्रेंडली नहीं होने की वजह से वैक्सिनेशन सेंटर पर ही आधार कार्ड देखकर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है और साथ ही उन्हें वैक्सीन का पहला डोज भी लगाया जा रहा है। 21 जून से प्रतिदिन 400 युवा मजदूर व कर्मचारियों को लगेगा वैक्सीन।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग नगर स्थित फैक्ट्री के सभी कर्मचारियों का टीका लग सके इसके लिए सभी उद्यमी प्रयास में जुटे है। 45 साल से अधिक के उम्र के ज्यादातर कर्मचारियों व मजदूरों को वैक्सीन लगा दिया गया है। 21 जून से 18 साल से अधिक उम्र के मजदूरों को टीका लगाया जाएगा। इस प्रयास से दिल्ली की आर्थिक व्यवस्था भी पटरी पर लौटेगी क्योंकि कोविड से जंग में यही एक मात्र हथियार है जो संभावित तीसरी लहर से भी बचा कर रखेगी। सरकार के सहयोग से वैक्सीन उपलब्ध कराया गया है। डॉक्टरों की टीम वैक्सीन लगा रही है। वैक्सीनेशन सेंटर को पूरी तरह से वातानुकूलित बनाया गया है। जूस भी पीने की व्यवस्था की गई है। 

अशोक गुप्ता, अध्यक्ष कन्फेडरेशन ऑफ ऑल स्मॉल एंड माइक्रो इंडस्ट्री

घर-घर पहुंच कर वैक्सीन के लिए प्रेरित कर रहे है
औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाले मजदूरो को खुद उद्यमी घर जाकर वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित कर रहे है। उनकेमन में छुपे डर को भी हटाने का काम कर रहे है। मोबाइल फ्रेंडली नहीं होने की वजह से उनका रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है ताकि आसानी से वैक्सीन लग सके। उद्योग नगर इलाके में करीब सात सौ फैक्ट्रिया है। इनमें 18 साल से अधिक उम्र के करीब 14 हजार मजदूर व कर्मचारी होंगे। इन सभी को वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।
वीरेंद्र नागपाल, एक्जिक्यूटिव मेंबर, उद्योग नगर फैक्ट्री ऑनर एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed