{"_id":"60836fad7e17e31d0042ff73","slug":"delhi-news-delhi-public-library-made-cleanliness-a-weapon-to-fight-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"#ladengecoronase : दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी ने स्वच्छता को बनाया हथियार, समय के सदुपयोग का आग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#ladengecoronase : दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी ने स्वच्छता को बनाया हथियार, समय के सदुपयोग का आग्रह
Sat, 24 Apr 2021 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 24 Apr 2021 06:39 AM IST
सार
- दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी का सफाई अभियान 30 अप्रैल तक जारी रहेगा
- दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रामशरण गौड़ ने आम नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : bookshelf
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी ने कोरोना के खिलाफ जंग में स्वच्छता को हथियार बनाया है। इस दौरान दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में स्थापित पुस्तकालयों की सफाई चल रही है। दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी का सफाई अभियान 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रामशरण गौड़ ने आम नागरिकों को इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि घर में रखी किताबों पर जमीं धूल साफ को साफ करने का यह अच्छा मौका है।
विज्ञापन
डॉ. रामशरण गौड़ ने विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस के मौके पर लोगों को अधिक से अधिक किताबें पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर और इन्टरनेट के दौर में लोगों और किताबों के बीच की दूरी को पाटने के उद्देश्य से विश्व पुस्तक दिवस सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाता है। दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. महेश चंद गुप्त ने बताया कि स्वच्छता भारतीय संस्कृति के मूल में है।
विज्ञापन
जूते घर के बाहर उतारना, महिलाओं का प्रात:काल में स्नान के पश्चात ही रसोई में प्रवेश करना, प्रतिदिन धुले कपड़े पहनना, घर में साफ-सफाई रखना, हाथ धोने के बाद भोजन करना हमारी प्राचीन संस्कृति रही है। प्राचीन काल में हर व्यक्ति सफाई के प्रति सजग था। फलों और सब्जियों का धोकर प्रयोग करना, खांसते या छींकते समय रुमाल या कपड़े का उपयोग करना हमारे लिए कोई नई बात नहीं है। यह अलग बात है कि यह सब बातें हम भूल रहे थे, कोरोना महामारी ने हमें पुन: स्मरण करवा दिया है।
विज्ञापन