दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी : विदेशी भाषा से लेकर परिवहन क्षेत्र में मिल सकेगी डिग्री
- दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी ने तैयार किए हैं कोर्स
- स्नातक के लिए 18 डिग्री कोर्स के लिए कर सकते हैं आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार की ओर से स्थापित दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी में कुल 18 डिग्री कोर्स को नए कौशल विषयों के साथ तैयार किया गया है। खास बात यह है कि इन पाठ्यक्रमों में विदेशी भाषा स्पेनिश व भूमि परिवहन जैसा अनूठा डिग्री कोर्स को भी शामिल किया गया है। इससे भविष्य में छात्र मौजूदा बाजार की मांग व परिवेश के अनुसार तैयार हो सकेंगे।
स्किल यूनिवर्सिटी ने 12 डिग्री कोर्स की समयावधि तीन वर्ष रखी है। वहीं, चार बीटेक पाठ्यक्रमों की समयावधि चार वर्ष के लिए निर्धारित है। कुल 12 डिग्री कोर्स में उन पाठ्यक्रमों को शामिल किया गया है जो वर्तमान के बाजार के हिसाब से छात्रों को बेहतर अवसर प्रदान करेंगे। साथ ही छात्रों को यूनिवर्सिटी की ओर से आर्ट्स से लेकर इंजीनियरिंग तक की डिग्री मिल सकेगी।
इससे न केवल छात्रों को बेहतर संभावनाएं मिलेंगी बल्कि दिल्ली के दूसरे विश्वविद्यालयों में भी आवेदन करने वालों की संख्या में अंतर आएगा। यूनिवर्सिटी ने सभी संकाय में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त है।
आर्ट्स में तीन कोर्स रहेंगे शामिल
बीए स्पेनिश
अवधि-तीन साल
योग्यता: 12वीं में कम से कम 55 फीसदी अंक
अवसर: देश-विदेश में ट्रांसलेटर व सांस्कृतिक अधिकारी के रूप में अवसर।
सीटें: 30
बीए डिजिटल मीडिया एंज डिजाइन
अवधि: तीन साल
योग्यता: 12वीं में कम से कम 50 फीसदी अंक
सीटें:120
अवसर: एनिमेशन, डिजिटल मार्केटिंग व वेबडिजाइन आदि में अवसर।
बीए(एस्थेटिक्स एंड ब्यूटी थेरेपी)
अवधि:तीन साल
योग्यता: 12वीं में 50 फीसदी अंक
सीटें: 60
अवसर: स्कीन केयर, हेयर व मेकअप आदि में करियर।
साइंस में दो कोर्स रहेंगे शामिल
बीएससी(डाटा एनेलिटिक्स)
अवधि:तीन साल
योग्यता: 12वीं में 60 फीसदी अंक व गणित में 60 फीसदी अंक।अवसर: एसोसिएट व जूनियर डाटा एनालिस्ट के तौर पर कर सकेंगे शुरुआत।
सीटें: 120
बीएससी(मेडिकल लैब्रोटरी टेक्नोलॉजी)
योग्यता: 12वीं में 55 फीसदी अंक व बायोलॉजी में 50 फीसदी अंक
अवधि:तीन साल
अवसर: फ्लेबोटॉमिस्ट, लैब असिस्टेंट, लैब अटेंडेंट व लैब तकनीशियन के रूप में अवसर।
सीटें:180
कॉमर्स में एक कोर्स
बीकॉम(बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट)
अवधि:तीन साल
योग्यता: 12वीं में 55 फीसदी अंक
अवसर: व्यवसाय प्रबंधन में करियर।
सीटें:300
बीबीए में तीन कोर्स
बीबीए(रिटेल मैनेजमेंट)
अवधि:तीन साल
योग्यता: 12वीं में 55 फीसदी अंक।
अवसर: रिटेल मैनेजर, रिटेल कंसलटेंट, मर्चेंडाइजर व अपेरेल सोर्सिंग मैनेजर।
सीटें: 120
बीबीए(फैसिलिटिस एंज हाइजीन मैनेजमेंट)
अवधि:तीन साल
योग्यता: 12वीं में 55 फीसदी अंक।
अवसर: वेस्ट मैनेजमेंट, सैनिटेशन व वॉटर मैनेजमेंट आदि में करियर।
सीटें:60
बीबीए(बैंकिंग, वित्त सेवाएं व बीमा)
अवधि:तीन साल
योग्यता:12वीं में 55 फीसदी अंक व 10वीं में गणित में 60 फीसदी अंक
अवसर:अकाउंटिंग, लॉ व स्टेटिक्स आदि में संभावनाएं।
सीटें: 300
प्रबंधन में दो कोर्स(बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज)
बीएमस(ई-कॉमर्स ऑपरेशन)
अवधि:तीन साल
योग्यता:12वीं में 55 फीसदी व 10वीं में गणित विषय में 50 फीसदी अंक।
अवसर:ई-कॉमर्स कंपनियों में प्रबंधन को लेकर संभावनाएं।
सीटें: 60
बीएमस(भूमि परिवहन)
अवधि:तीन साल
योग्यता: 12वीं में 55 फीसदी अंक
अवसर: रेल व सड़क लॉटिस्टिक्स प्रंबधन में संभावनाएं।
कुल सीटें: 60
बीसीए(बैचरल ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन)
अवधि:तीन साल
योग्यता: 12वीं में 55 फीसदी अंक।
अवसर: सॉफ्टवेयर डेवलेपर, टेक्निकल एनालिस्ट व प्रोग्रामर आदि के रूप में संभावनाएं।
सीटें: 180
बीटेक में तीन डिग्रियों के लिए अवसर
बीटेक(मैकेनिकल एंड ऑटोमेशन इंजीनियरिंग)
अवधि: चार साल
योग्यता: 12वीं में पीसीएम में कम से कम 60 फीसदी अंक, उच्चर माध्यमिक स्तर पर अंग्रेजी विषय का पढ़ा होना अनिवार्य व जेईई मेन्स 2021 के पेपर 1 में रैंक अनिवार्य।
अवसर: ऑटोमोबाइल सेक्टर में इंजीनियर के रूप में संभावनाएं।सीटें: 60
बीटेक(इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग)
अवधि:चार साल
योग्यता:12वीं में पीसीएम में कम से कम 60 फीसदी अंक, उच्चर माध्यमिक स्तर पर अंग्रेजी विषय का पढ़ा होना अनिवार्य व जेईई मेन्स 2021 के पेपर 1 में रैंक अनिवार्य।
अवसर: सहयाक योजना इंजीनियर व सहायक सेवा इंजीनियर समेत अन्य संभावनाएं।
सीटें-60
बीटेक(क्प्यूंटर साइंस इंजीनियरिंग)
अवधि: चार साल
योग्यता:12वीं में पीसीएम में कम से कम 60 फीसदी अंक, उच्चतर माध्यमिक स्तर पर अंग्रेजी विषय का पढ़े होना व जेईई मेंस 2021 के पेपर 1 में रैंक अनिवार्य।
अवसर: आइटी सेक्टर में टीम लीड समेत अन्य संभावनाएं।
6000 सीटों के लिए तीन दिन में 5000 से ज्यादा मिले आवेदन
दिल्ली कौशल व उद्यमिता विश्वविद्यालय में दाखिले को लेकर छात्रों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। विश्वविद्यालय की 6000 सीटों के लिए तीन दिनों में 5000 से ज्यादा आवेदन मिले हैं। वहीं, 60 हजार से अधिक छात्रों ने वेबसाइट सर्च की है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त है।
विश्वविद्यालय प्र्रशासन ने बताया कि तीन दिनों में 5,264 छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। इसमें से 1,698 छात्रों ने आवेदन प्रक्रिया को पूरा भी कर लिया है। दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के पहले दिन मंगलवार को ही 31 हजार लोग वेबसाइट पर गए थे। वहीं, 1,458 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
विश्वविद्यालय में 39 पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत 15 डिप्लोमा पाठ्यक्रम, 18 यूजी पाठ्यक्रम, बीसीए, छह बीटेक कार्यक्रम और दो पीजी पाठ्यक्रम हैं। यूजी कोर्सेज में डाटा विश्लेषण, डिजिटल मीडिया व डिजाइन, ई-कॉमर्स ऑपरेशन्स, मेडिकल लैब्रोटरी एंज टेक्नोलॉजी, फैसिलिटी एंड हाईजीन मैनेजमेंट आदि पाठ्यक्रम को शामिल किया गया है। इसमें 4500 सीटें डिप्लोमा पाठ्यक्रम, स्नातक के लिए 1300 सीटें, बीटेक के लिए 250 व मास्टर पाठ्यक्रम के लिए 100 सीटें हैं।