{"_id":"6051092b8ebc3eda746bf68e","slug":"delhi-news-dcw-gave-notice-for-not-being-in-charge-of-women-in-any-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस : किसी भी थाने में महिला प्रभारी न होने पर डीसीडब्ल्यू ने दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस : किसी भी थाने में महिला प्रभारी न होने पर डीसीडब्ल्यू ने दिया नोटिस
Wed, 17 Mar 2021 01:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग
राजधानी के 178 में से किसी भी थाने में महिला प्रभारी नहीं है। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने इसका कारण पूछते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। नोटिस पर जवाब देने के लिए दिल्ली पुलिस को 19 मार्च तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
डीसीडब्ल्यू की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, विभिन्न रिपोर्टों से संज्ञान में आया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के किसी भी थाने में स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) पद पर कोई भी महिला तैनात नहीं है। यह जानकारी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और स्तब्ध करने वाली है। दिल्ली पुलिस में महिलाओं को समान अधिकार मिलना बेहद जरूरी है। खासकर कमला मार्केट जैसे थाने का प्रभारी तो महिला को ही होना चाहिए, जिसमें जीबी रोड जैसा संवेदनशील इलाका आता है।
विज्ञापन
डीसीडब्ल्यू ने बयान में आगे कहा कि फोर्स में महिलाओं को 33 प्रतिशत स्थान सुनिश्चित करने का नियम है, लेकिन उनकी सहभागिता काफी कम है। योग्य महिला अधिकारियों को चिह्नित करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। डीसीडब्ल्यू ने निरीक्षक रेंक वाले पुरुष और महिला अधिकारियों का ब्यौरा मांगा है।
विज्ञापन
इसमें वर्तमान तैनाती और संस्तुत पदों की संख्या बतानी होगी। डीसीडब्ल्यू ने पूछा है कि उच्च पदों पर महिला अधिकारियों की संख्या बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं? डीसीडब्ल्यू का मानना है कि पुलिस में महिला अधिकारियों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए यह जरूरी है।