फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : corona returned in capital but vaccine assures some hope  

दिल्ली में लौटा कोराना का दंश : वैक्सीन से जगी थोड़ी उम्मीद

Thu, 25 Mar 2021 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Mar 2021 05:29 AM IST
विज्ञापन
Delhi News : corona returned in capital but vaccine assures some hope  
आंकड़ों की तस्वीर... - फोटो : creation Amar Ujala

ठीक एक साल पहले 24 मार्च को पूरा देश लॉक कर दिया गया था। आज मामूली बंदिशों के साथ सब कुछ अनलॉक है। लॉकडाउन से अनलॉक तक की कहानी तस्वीरें बयां भी कर रही हैं। सूनी सड़कें, बाजार, बस अड्डे अब आबाद हो चले हैं। इस बीच कोविड-19 से जबरदस्त जंग भी चली।

विज्ञापन


कोरोना कभी चित होता दिखा तो कभी पट। वैक्सीन बनी तो लगा था कि अब जीत मुट्ठी में हैं। फरवरी के अंत तक के आंकड़े इस सोच को ताकत भी दे रहे थे, लेकिन मार्च आने से पहले कोरोना ने फिर बाजी पलट दी है। 
विज्ञापन


एक बार फिर वह हावी होता दिख रहा है। अब देश कोविड-19 के दंश के साथ लॉकडाउन के पहले साल को लांघ रहा है। हर पैरामीटर पर आज कोरोना ताकतवर है। फिर भी, सालभर का अनुभव और वैक्सीनेशन के धीरे-धीरे ही सही, लेकिन फैलते दायरे से उम्मीद भी बंधी है कि कोरोना ज्यादा दिन नहीं चलेगा। बशर्ते, देश कोविड प्रोटोकाल से चलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक रिकॉर्ड

  •   एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज, 11 नवंबर को 8593
  •   एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज स्वस्थ, 20 नवंबर को 8775
  •   एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें, 18 नवंबर को 131



50 फीसदी से कम हो गए थे यात्री
लॉकडाउन से पहले मेट्रो में 27-30 लाख, बसों में करीब 30 लाख, टैक्सी और ऑटो समेत अन्य परिवहन साधनों का करीब तीन लाख लोग रोजाना उपयोग कर रहे थे। दूसरे राज्यों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भी सेवाएं भी धीरे-धीरे अनलॉक हुईं। पाबंदियों के बीच यात्रा करने वालों की संख्या घटकर 50 फीसदी से भी कम हो गईं।



कोरोना संक्रमण दोबारा बढ़ रहा है। लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। जरूरी है कि लोग कोविड से बचाव के नियमों का पालन करें। लापरवाही इसी प्रकार बरती गई तो आने वाले दिनों में गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
- डॉक्टर बीबी बाधवा, अध्यक्ष, दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन, एम्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed