फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Conspiracy to kill three riot accused in Tihar revealed

दंगे के तीन आरोपियों को तिहाड़ में मारने की साजिश का खुलासा, दो गिरफ्तार

Fri, 05 Mar 2021 03:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 05 Mar 2021 03:34 AM IST
सार

  • दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो लोगों को पारे के साथ दबोचा
  • जेल में बंद दो आतंकियों और एक नेता के भी साजिश में शामिल होने की आशंका

विज्ञापन
Delhi news: Conspiracy to kill three riot accused in Tihar revealed
तिहाड़ जेल... - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली दंगों के तीन आरोपियों की हत्या करने की साजिश का पर्दाफाश किया है। तीनों को खाने में पारा (मर्करी) देने की योजना थी। जेल में पारा भी पहुंचने वाला था, लेकिन स्पेशल सेल ने समय रहते जेल में बंद एक आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। आशंका है कि तिहाड़ में बंद दो आतंकी और दिल्ली दंगों का एक आरोपी नेता साजिश में शामिल हो सकता है। मामले का खुलासा होने के बाद दिल्ली पुलिस और जेल प्रशासन सकते में है।

विज्ञापन


स्पेशल सेल अधिकारियों के अनुसार, जनवरी से तिहाड़ में एक मोबाइल नंबर चल रहा था। उसे सर्विलांस पर लिया गया तो साजिश का खुलासा हो गया। उन्होंने बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे के आरोप में अंकित व उसके दो साथी तिहाड़ में बंद हैं।अंकित के खिलाफ दंगों में आठ-दस केस दर्ज हुए थे। तिहाड़ में ही दुष्कर्म के बाद महिला व उसके दो बच्चों की हत्या करने वाला आरोपी शाहिद भी बंद है। उसकी गिरफ्तारी के समय काफी भी हंगामा हुआ था। जेल में दो आतंकी व दिल्ली दंगों का एक नेता भी बंद है। 
विज्ञापन


शाहिद, नेता और आतंकियों को लगता था कि अंकित ने जाफराबाद इलाके में एक धार्मिक स्थल को जलाया है। हालांकि, पुलिस जांच में जाफराबाद इलाके में किसी धार्मिक स्थल को जलाने की बात अभी तक सामने नहीं आई है। इस वजह से इन चारों ने मिलकर अंकित व उसके दो साथियों की हत्या करने की साजिश रची। शाहिद ने जेल से बाहर अपने साथी असलम से पारे का इंतजाम करा लिया। परफ्यूम की शीशी में पारा जेल पहुंचाने वाला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल सेल ने मामला दर्ज कर शाहिद व दक्षिणी दिल्ली से असलम को गिरफ्तार किया है। हालांकि, साजिश में शामिल दोनों आतंकी व नेता के खिलाफ अभी तक सुबूत नहीं मिले हैं। आतंकी करीब पांच वर्ष से जेल में बंद हैं। इन पर दिल्ली व हरिद्वार में आतंकी हमले करने की साजिश रचने का आरोप है।   पुलिस असलम से पूछताछ कर रही है कि उसने पारे का इंतजाम कहां से और कैसे किया। परफ्यूम की शीशी कहां से ली थी।


751 एफआईआर दर्ज
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 23 से 25 फरवरी 2020 के बीच हिंसा हुई थी। इसमें 53 लोग मारे गए थे और करीब 300 से अधिक घायल हो गए थे। पीएफआई पर सीएए के खिलाफ प्रदर्शनों के लिए धन मुहैया कराने के आरोप लगे थे। दंगाइयों ने दर्जनों घरों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। मामले में कुल 751 एफआईआर दर्ज की गई थीं। हिंसा के मास्टर माइंड माने जाने वाले आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन और कांग्रेस पार्टी की पूर्व पार्षद इशरत जहां अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट पर अभी सुनवाई जारी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed