फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›    Delhi news: Challenge to get phone on helpline numbers given for Corona patients

दिल्ली : कोरोना मरीजों के लिए दिए हेल्पलाइन नंबरों पर फोन मिलना चुनौती

Sat, 24 Apr 2021 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पांडेय, नई दिल्ली।
आदित्य पांडेय, नई दिल्ली। Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 24 Apr 2021 06:18 AM IST
सार

दिल्ली सरकार द्वारा कोरोना मरीजों की सहायता के लिए उपलब्ध कराए गए हेल्पलाइन नंबरों पर फोन मिलना बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
 Delhi news: Challenge to get phone on helpline numbers given for Corona patients
demo pic... - फोटो : Ministry of Railways

विस्तार

दिल्ली सरकार द्वारा कोरोना मरीजों की सहायता के लिए उपलब्ध कराए गए हेल्पलाइन नंबरों पर फोन मिलना बड़ी चुनौती है। दिल्ली के कुल 8 जिलों के लिए जारी किए गए 10 हेल्पलाइन नंबरों पर बारी-बारी पांच-पांच बार कॉल किया गया, लेकिन किसी एक भी नंबर पर संपर्क नहीं हो सका। ज्यादातर नंबरों पर केवल एक ही जवाब सुनने को मिला, ॐडायल किया गया नंबर मौजूद नहीं है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने कोरोना मरीजों की सहायता के लिए मौजूदा समय दो कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। पहला कड़कड़डूमा और दूसरा लॉरेंस रोड पर बनाया गया है। सरकार की मानें तो कोरोना से संबंधित दवाइयों की जानकारी लेने के लिए दोनों कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबरों पर कभी भी फोन किया जा सकता है। लेकिन हकीकत यह है कि इन दोनों कंट्रोल रूम के तीनों हेल्पलाइन नंबरों पर फोन मिलना मुश्किल है। जाहिर सी बात है कि दिल्ली की करीब दो करोड़ आबादी के लिए 10 हेल्पलाइन नंबर पर्याप्त नहीं होंगे। सरकार को इनकी संख्या बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन


इसी तरह से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सहोयता के लिए 24*7 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। 1031 समेत कुल 7 हेप्ललाइन नंबर दिए गए हैं। लेकिन इन नंबरों पर भी कई प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं सका। मौजूदा समय दिल्ली के कितने फीसदी लोगों को इन हेल्पलाइन नंबरों से सहायता मिल रही होगी, यकीन से कह पाना बड़ा मुश्किल है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार द्वारा दिए गए हेल्पलाइन नंबर
. 1031 - प्लाज्मा डोनेट करने के लिए और अस्पताल संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए
. 1800111747 - दिल्ली राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सहायता के लिए
. 22391014, 22302441, 22304568, 22300012, 22300036 - 24 *7 कोरोना मरीजों के लिए हेल्पलाइन नंबर 
(मौजूदा हालात - इन नंबरों पर फोन करने पर हर बार यही जवाब मिला कि डायल किया गया नंबर अभी मौजूद नहीं है)

कोरोना मरीजों से संबंधित दवाइयों की जानकारी के लिए
. 01122393705 - कड़कड़डूमा हेड ऑफिस कंट्रोल रूम - 1 (पूर्वी, उत्तर पूर्वी, दक्षिण मध्य, नई दिल्ली और उत्तरी दिल्ली जिले के लिए)
(मौजूदा हालात - 5 जिलों के लिए एक नंबर दिया गया है, जो अधिकतर समय व्यस्त बताता है।)
. 9494129281, 9000098558 - लॉरेंस रोड जोनल ऑफिस कंट्रोल रूम - 2 (उत्तर पश्चिम, दक्षिण पश्चिम और पश्चिमी दिल्ली जिले के लिए)
(मौजूदा हालात - 3 जिलों के लिए दो नंबर, सहायता मिलना नहीं, यह हेल्पलाइन नंबर भी हमेशा व्यस्त रहता है)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed