फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Businessman commits suicide by shooting in capital

Delhi News : कर्ज में डूबे कारोबारी ने गोली मारकर की आत्महत्या, घाटे में चल रहा था काम

Fri, 12 Aug 2022 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 12 Aug 2022 05:14 AM IST
सार

Delhi News :  पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि योगेंद्र ने अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए करोड़ों का कर्जा लिया हुआ था लेकिन कोविड के बाद से लगातार उसको कारोबार में घाटा हो रहा था।

विज्ञापन
Delhi News : Businessman commits suicide by shooting in capital
demo pic... - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में करोड़ों के कर्ज तले दबे एक कारोबारी ने कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त योगेंद्र उर्फ रिंकू (42) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि योगेंद्र ने अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए करोड़ों का कर्जा लिया हुआ था लेकिन कोविड के बाद से लगातार उसको कारोबार में घाटा हो रहा था।

विज्ञापन


हालात यहां तक पहुंच चुके थे कि उसके पास बिजली का बिल जमा कराने के भी पैसे नहीं थे। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी वजह से योगेंद्र ने मौत को गले लगाया। जिस कमरे में योगेंद्र ने मौत को गले लगाया उस जगह से पुलिस को एक पिस्टल व खोखा बरामद हुआ है। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों से पूछताछ कर भजनपुरा थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार योगेंद्र अपने परिवार के साथ गली नंबर-18, बी-ब्लॉक, विजय पार्क, मौजपुर में रहता था। इसके परिवार में पत्नी भारती, एक बेटा व दो बेटियां हैं। योगेंद्र का जींस का कारोबार था। उसकी जींस की फैक्टरी थी। मंगलवार शाम को योगेंद्र का परिवार किसी काम से बाहर निकला था। घर पर योगेंद्र और उसका भांजा राज की मौजूद थे। बातचीत के दौरान योगेंद्र ने दूसरे कमरे में जाकर खुद को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद राज बुरी तरह डर गया। उसने योगेंद्र के दूसरे भाई सचिन को खबर दी। फौरन योगेंद्र को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने योगेंद्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के हवाले भी कर दिया गया। पुलिस परिवार से पूछताछ कर रही है।


शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि योगेंद्र का काफी समय से जींस कारोबार है। उसकी अपनी फैक्टरी है। काम को बढ़ाने के लिए उसने कई लोगों से करीब दो करोड़ रुपये कर्जा लिया हुआ था। घाटा होने के बाद वह इन लोगों का कर्जा नहीं चुका पा रहा था। ऐसे में वह खासा तनाव में था। पुलिस को आशंका है कि योगेंद्र ने इसी वजह से मौत को गले लगाया। पुलिस परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी पिस्टल कहां से लाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed