{"_id":"6100949b5628e475112fafea","slug":"delhi-news-black-fungus-patients-will-be-able-to-get-free-operation-done-in-private-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : दिल्ली में ब्लैक फंगस के मरीज निजी अस्पतालों में करा सकेंगे निशुल्क ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : दिल्ली में ब्लैक फंगस के मरीज निजी अस्पतालों में करा सकेंगे निशुल्क ऑपरेशन
Wed, 28 Jul 2021 04:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 28 Jul 2021 04:49 AM IST
सार
- सरकारी अस्पतालों में सर्जरी की तारीख सात दिन से आगे की दी गई तो मिलेगा लाभ
- कैशलेस हेल्थ स्कीम के तहत होगा इलाज
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में भर्ती ब्लैक फंगस के मरीजों को अब निजी अस्पताल में भी निशुल्क ऑपरेशन कराने की सुविधा मिलेगी। पैनल वाले अस्पतालों में यह मरीज अपना इलाज करा सकेंगे। इस बाबत दिल्ली सरकार ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
आदेश के मुताबिक, ब्लैक फंगस(म्यूकोरमाइकोसिस) एक ऐसी बीमारी है जिसका समय पर इलाज होना जरूरी है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की अधिक संख्या के चलते कई बार सर्जरी की तारीख मिलने में समय लग जाता है, चूंकि ब्लैक फंगस का इलाज समय पर होना जरूरी है।
विज्ञापन
ऐेसे में सरकारी अस्पतालों में भर्ती जिन मरीजों को ऑपरेशन की तारीख सात दिन से आगे की मिलगी उनको सर्जरी के लिए पैनल वाले निजी अस्पतालों में रेफर किया जा सकता है। कैशलेस हेल्थ स्कीम के तहत वह अपना ऑपरेशन निशुल्क करा सकते हैं। । यह सुविधा सिर्फ दिल्ली के लोगों को ही मिलेगी।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मरीजों में ब्लैक फंगस के चलते अब तक दिल्ली में 252 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 1734 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। इनमें से 519 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जिनमें से करीब 300 से ज्यादा मरीजों को आंख या नाक की सर्जरी करानी पड़ी। 252 मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अभी भी दिल्ली के सरकारी और निजी अस्पतालों में 928 मरीजों का उपचार चल रहा है।