फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Attempt of gang-rape of a girl after kidnapped in car

कार में अगवा कर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, सारे गिरफ्तार

Sun, 21 Mar 2021 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 21 Mar 2021 05:29 AM IST
विज्ञापन
Delhi News : Attempt of gang-rape of a girl after kidnapped in car
demo pic

दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में गाड़ी सवार तीन युवकों ने 25 साल की एक युवती को कार से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के कपड़ा फाड़ डाले और फरार हो गए। घटना के बाद आरोपियों ने एक ट्रक चालक को लूट लिया। दोनों वारदात के बाद पुलिस हरकत में आई। 

विज्ञापन


पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान योगेश (26), नवीन (25) और बलजीत उर्फ मोनू (30) के रूप में हुई है। तीनों ही बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार करते हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल गाड़ी को कार को कब्जे में एफएसएल जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुुमार ठाकुर ने बताया कि 18 मार्च की रात आया नगर निवासी युवती ने सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती ने बताया कि शराब के नशे में धुत गाड़ी सवार लड़के उसके भाई को पीट रहे थे।  उसने भाई को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे कार से अगवा कर लिया। उसके कपड़े फाड़ दिए और कार में ही सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन नाकाम रहने पर उसे छोड़कर फरार हो गए। घटना के कुछ ही देर बाद आरोपियों ने ईंट उतार रहे मजदूरों की पिटाई कर चालक शहजाद से 30 हजार रुपये लूट लिए। सूचना के बाद एसएचओ कुलदीप सिंह की टीम ने मामले की जांच शुरू कर की। पुलिस ने पीड़िता से मिले नंबर के आधार पर शुक्रवार रात आया नगर से कार बरामद कर ली। इसके बाद तीनों आरोपियों को जी-ब्लॉक आया नगर से दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed