{"_id":"604eb40f8ebc3ecabd5246dc","slug":"delhi-news-around-3-in-delhi-have-got-at-least-one-vaccine-dose","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में टीकाकरण : अब तक महज तीन फीसदी लोगों को मिल पाई है एक डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में टीकाकरण : अब तक महज तीन फीसदी लोगों को मिल पाई है एक डोज
Mon, 15 Mar 2021 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 15 Mar 2021 06:40 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
राजधानी में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ रहा है। इसी के साथ कोरोना को मात देने के लिए देश के साथ-साथ दिल्ली में भी टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चल रहा है। सरकार इसका दायरा भी बढ़ा रही है। मगर सरकारी आंकड़े बताते हैं कि अब तक दिल्ली की केवल 3 फीसद आबादी को ही कोरोना की पहली डोज मिल पाई है। आंकड़ों के हिसाब से रविवार तक 6,38,438 लोगों को एक डोज मिली है।
विज्ञापन
पहली मार्च से लेकर अब तक तक करीब पौने दो लाख उन लोगों को खुराक मली है जिनकी उम्र 60 के पार है। इस बीच कोरोना का कहर एक बार फिर से बढ़ रहा है। ऐसे में विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि हालात को देखते हुए टीकाकरण अभियान को गति देना जरूरी है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि रविवार को लगातार चौथे दिन कोरोना के 400 से ज्यादा मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घण्टे में 407 मरीजों की पुष्टि की है। जबकि 02 लोगों की मौत हो गई। 350 मरीज स्वस्थ भी हुए। इससे अब दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 6,43,696 हो गई है। इनमें से 6,30,493 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिल्ली में कोरोना से अब तक कुल 10,941 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 2262 हो गई हैं। इनमें से 582 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं,।128 मरीज आईसीयू में है और 65 वेंटीलेटर पर। होम आइसोलेशन में1270 रोगियों का इलाज चल रहा है।
एक सप्ताह से अस्पतालों में मरीज भी बढ़ रहे हैं। दिल्ली में अबतक 1 करोड़ 32 लाख 96 हजार लोगों कि जांच की जा चुकी है। रविवार को 68,223 जांच की गई। इनमें 41,195 आरटी-पीसीआर और 27, 028 एंटीजन जांच रही। कंटेनमेंट जोन की संख्या 537 हो गई है। कोरोना से कुल संक्रमण दर 4.84 फीसदी और मृत्युदर 1.70 % है।