{"_id":"618f00179abce73a8d6f95d8","slug":"delhi-news-air-quality-index-crosses-490-in-chandni-chowk-due-to-pollution","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का हाल : चांदनी चौक में प्रदूषण से हाहाकार, वायु गुणवत्ता सूचकांक 490 के पार, राहत के नहीं आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली का हाल : चांदनी चौक में प्रदूषण से हाहाकार, वायु गुणवत्ता सूचकांक 490 के पार, राहत के नहीं आसार
Sat, 13 Nov 2021 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 13 Nov 2021 05:30 AM IST
सार
दिल्ली में सबसे ज्यादा प्रदूषण हुआ रिकार्ड, 490 अंकों के साथ मंदिर मार्ग दूसरे नंबर पर। सभी 36 मॉनीटरिंग स्टेशनों का प्रदूषण स्तर रहा 450 से ऊपर, अभी सुधार की कोई उम्मीद नहीं।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की शान चांदनी चौक शुक्रवार को प्रदूषित इलाकों की लिस्ट में शीर्ष पर रहा। इस इलाके का वायु गुणवत्ता सूचकांक 491 रिकार्ड किया गया जबकि 490 अंकों के साथ मंदिर मार्ग दूसरा नंबर प्रदूषित इलाका बना। प्रदूषण की चादर दिल्ली में इस कदर भारी पड़ी कि हवा की गुणवत्ता मापने वाले सभी 36 मॉनीटरिंग स्टेशन का सूचकांक 450 से ऊपर पहुंच गया। हैरानी की बात यह कि दिन भर में कई बार इन स्टेशनों पर पीएम10 व पीएम2.5 का स्तर 500 से ऊपर भी पहुंच गया था।
विज्ञापन
दरअसल, देश भर में सबसे ज्यादा मॉनीटरिंग स्टेशन दिल्ली में काम कर रहे हैं। यहां हर दिन 36 मॉनीटरिंग स्टेशनों से वायु की गुणवत्ता मापी जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसी वजह से दिल्ली की वायु की गुणवत्ता का मापन तुलनात्मक तौर पर ज्यादा सटीक होता है। इनकी जद में दिल्ली के ज्यादातर इलाके आ जाते हैं। शुक्रवार को स्मॉग की चादर घनी होने के साथ सभी मॉनीटिंरग स्टेशन क्रिटिकल हालात दिखाने लगे।
विज्ञापन
चांदनी चौक का वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे ज्यादा रहा। दूसरे नंबर पर मंदिर मार्ग व तीसरे पर जनकपुरी रहा। पटपड़गंज, आनंद विहार, मथुरा रोड, आईटीओ, मुंडका, नेहरूनगर, ओखला, मेजर ध्यान चंद स्टेडियम जैसे मॉनीटरिंग स्टेशन में हवा की गुणवत्ता 480 से ऊपर रही। इसमें सबसे प्रभावी प्रदूषक धूल के महीन कण पीएम10 व पीएम2.5 था। दिन भर में कई बार इनका स्तर 500 से भी ऊपर चला गया। 480 से ऊपर की वायु गुणवत्ता वाले इलाकों में 24 घंटे में ज्यादातर समय सूचकांक 500 के करीब बना रहा।
विज्ञापन
पीएम 10 व पीए 2.5 मानक 100 व 60
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, पीएम10 व पीएम2.5 का मानक 100 व 60 है। इसकी जगह दोनों का स्तर 500 के करीब बना रहा। बोर्ड अभी तक 500 के स्तर तक वायु की गुणवत्ता का गंभीर मानता है। इससे ऊपर का पैमाना सीपीसीबी ने जारी नहीं किया है। हालांकि, 500 के खतरनाक स्तर तक पहुंचने के बाद की हवा में रहना बेहद नाजुक होता है। इस स्तर की प्रदूषित हवा में ज्यादा देर तक रहना सेहत के लिए घातक है। तापमान कम होने से आने वाले दिनों में भी सुधार होने का अंदेशा नहीं है।
टॉप पांच प्रदूषित इलाके
चांदनी चौक: 491
मंदिर मार्ग: 490
जनकुपरी: 489
आईटीओ: 488
पटपड़गंज: 485
न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री पर पहुंचा
दिल्ली की सुबह शुक्रवार को एक बार फिर सर्द रही। न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से कम था। वहीं, 27.4 डिग्री सेल्सियस के साथ अधिकतम तापमान औसत रहा। इस सीजन में सबसे कम अधिकतम तापमान था। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार की तरह शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शाम 5:30 बजे हवा में 69 फीसदी नमी दर्ज की गई। दृश्यता 200 मीटर थी।