फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : AIIMS robot will strengthen the weak hand in a month

Delhi News : कमजोर हाथ को महीने भर में मजबूती देगा एम्स का रोबोट, फिजियोथेरेपी से लगते हैं कम से कम आठ माह

Fri, 21 Oct 2022 06:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा राकेश शर्मा, नई दिल्ली
राकेश शर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 21 Oct 2022 06:32 AM IST
सार

Delhi News : ब्रेन स्ट्रोक या अन्य कारणों से लकवा मारने के बाद कमजोर हो चुके हाथ को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली का रोबोट एक माह में मजबूती देगा। ऐसे हाथ को फिर से मजबूत (काम करने लायक) बनाने के लिए फिजियोथेरेपी से करीब आठ माह का समय लगता है। 

विज्ञापन
Delhi News : AIIMS robot will strengthen the weak hand in a month
एम्स दिल्ली

विस्तार

ब्रेन स्ट्रोक या अन्य कारणों से लकवा मारने के बाद कमजोर हो चुके हाथ को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली का रोबोट एक माह में मजबूती देगा। ऐसे हाथ को फिर से मजबूत (काम करने लायक) बनाने के लिए फिजियोथेरेपी से करीब आठ माह का समय लगता है। लंबे समय तक चलने वाली इस थेरेपी के कारण अधिकतर मरीज बीच में ही इलाज छोड़ देते हैं। समस्या को देखते हुए एम्स ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के साथ मिलकर एक रोबोट तैयार किया है, जो कृत्रिम बुद्धिमता डिवाइस की मदद से कलाई और अंगुलियों का व्यायाम करवाता है। 

विज्ञापन


एम्स  लकवाग्रस्त 50 मरीजों को ट्रायल कर चुका है, ट्रायल के दौरान सभी मरीजों के हाथ में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इस संबंध में आईआईटी से डॉ. अमित मेंदिरत्ता ने बताया कि एम्स के साथ मिलकर रोबोट तैयार किया है। इस रोबोट की मदद से लकवाग्रस्त मरीज की कलाई और अंगुली का व्यायाम करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि एम्स में 50 मरीजों पर यह ट्रायल किया गया है और सभी में परिणाम बेहतर आए हैं। 
विज्ञापन


एक माह में ही मरीज का कमजोर हाथ फिर से काम करने लगता है। जबकि फिजियोथेरेपी से इसी काम के लिए 6-8 माह का समय लग जाता है। उन्होंने कहा कि यह रोबोट लकवाग्रस्त मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। खासकर ऐसे मरीजों के लिए यह तकनीक कारगर है, जो लंबे समय तक फिजियोथेरिपी के लिए नहीं आ सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोबोट एक घंटे करवाता है व्यायाम 
डॉ. अमित ने बताया कि यह रोबोट प्रति दिन मरीज की कलाई और अंगुली का निशुल्क एक घंटे व्यायाम करवाता है। सप्ताह में पांच दिन यह व्यायाम चलता है। ऐसे में एक माह में केवल 20 दिन का ही कोर्स होता है। इन दिनों में मरीज का हाथ एक बार फिर से काम करने लगता है। उन्होंने कहा कि यह रोबोट ऐसे मरीजों पर कारगर साबित हो रहा है, जिनका हाथ लकवा मारने के बाद अकड़ जाता है या काम नहीं कर पाता। 

एम्स में रोजाना आते हैं 200 से अधिक मरीज
एम्स में न्यूरो विभाग में रोजाना 200 से अधिक मरीज उपचार करवाने आते हैं। इनमें से 4-5 मरीजों को चयन इन रोबोट के माध्यम से व्यायाम करवाने के लिए किया जाता है। डॉ. अमित ने कहा कि यह ट्रायल अभी तक सफल रहा है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा मरीजों को इसकी सुविधा उपलब्ध करवा पाए।

एम्स में सांसदों को मिलेगी वीवीआईपी सुविधा

एम्स ने सांसदों को इलाज के लिए वीवीआईपी सुविधा देने का फैसला किया है। इसके बाद सांसदों को ओपीडी, इमरजेंसी, एडमिशन व अन्य जगहों पर इलाज के लिए इंतजार नहीं करना होगा। इन्हें बेहतर सुविधा देने के लिए 24 घंटे एक नोडल अधिकारी तैनात रहेगा। 

एम्स निदेशक डॉ एम श्रीनिवास की तरफ से एक पत्र जारी कर लोकसभा सचिवालय को बताया गया है कि एम्स में सांसदों के लिए वीआईपी व्यवस्था कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन ने एक डयूटी ऑफिसर नियुक्त किया है, जो इसका नोडल अधिकारी होगा। वह सांसदों के इलाज की सुविधा प्रदान करने के लिए जिम्मेदार होगा। एम्स एमएस ऑफिस के ग्राउंड फ्लोर पर रूम नंबर 12 में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। 

विवादों में घिरी यह व्यवस्था यह व्यवस्था शुरु होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। लोगों का कहना है कि आम आदमी को अस्पताल में दाखिले के लिए कई दिन इंतजार करना पड़ता है। सर्जरी के लिए तो सालों इंतजार करना होता है। ऐसे में सांसदों को वीवीआईपी सुविधा देना कहां का न्याय है। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट्स डॉक्टर एसोसिएशन ने भी एम्स प्रशासन के इस फैसले की निंदा की है। संगठन ने टि्वट कर कहा है कि हम वीआईपी कल्चर की निंदा करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed