फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : actress Nora Fatehi took expensive car from Sukesh as a gift

Real Life : फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही ने धोखाधड़ी के आरोपी सुकेश से गिफ्ट में ली थी महंगी कार

Sat, 03 Sep 2022 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 Sep 2022 05:48 AM IST
सार

Delhi News : ईओडब्ल्यू की संयुक्त पुलिस आयुक्त छात्रा शर्मा के कार्यालय में फिल्म अभिनेत्री से करीब 7 घंटे पूछताछ की गई और 50 से ज्यादा सवाल पूछे। ईओडब्ल्यू ने अन्य फिल्म अभिनेत्री जैक्लिन फर्नांडीज को पूछताछ के लिए 12 सितंबर को ईओडब्ल्यू कार्यालय बुलाया गया है। 

विज्ञापन
Delhi News : actress Nora Fatehi took expensive car from Sukesh as a gift
Nora Fatehi - फोटो : instagram/Nora Fatehi

विस्तार

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों को जमानत दिलाने के नाम पर उनकी पत्नियों से 200 करोड़ से अधिक रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर मामले में शुक्रवार को फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही से पूछताछ की। 

विज्ञापन


ईओडब्ल्यू की संयुक्त पुलिस आयुक्त छात्रा शर्मा के कार्यालय में फिल्म अभिनेत्री से करीब 7 घंटे पूछताछ की गई और 50 से ज्यादा सवाल पूछे। ईओडब्ल्यू ने अन्य फिल्म अभिनेत्री जैक्लिन फर्नांडीज को पूछताछ के लिए 12 सितंबर को ईओडब्ल्यू कार्यालय बुलाया गया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने पूरी तरह चुप्पी  साध रखी है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 200 करोड़ से अधिक की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेता नोरा फतेही, जैक्लिन फर्नांडीज व लीना मारिया पाल पर करोड़ रुपये खर्च किए। आरोपी ने उनको करोड़ों रुपये के गिफ्ट दिए। इस मामले में दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू ने सबसे पहले मामला दर्ज किया था। इसके बाद ईडी ने मनी लॉड्रिंग के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जैक्लिन व नोरा समेत अन्य से पूछताछ के बाद आरोपपत्र दायर किया। दिल्ली पुलिस लीना को आरोपी बना चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में दिल्ली पुलिस अब नोरा फतेही व जैक्लिन से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है। ईओडब्ल्यू के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिल्म अभिनेत्री नोरा दोपहर करीब 12 बजे ईओडब्ल्यू के कार्यालय पहुंची। शुक्रवार शाम सात बजे तक उनसे पूछताछ की गई। संयुक्त पुलिस आयुक्त छाया शर्मा के नेतृत्व में छह से ज्यादा पुलिस अधिकारियों की टीम ने अभिनेत्री से 50 से ज्यादा सवाल पूछे। 


वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार नोरा ने सुकेश से बातचीत और मुलाकात की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने सुकेश से सिर्फ एक कार गिफ्ट में ली थी। इसके अलावा कुछ नहीं लिया। सुकेश ने उसे एक कार्यक्रम में जाने के लिए महंगी कार दी थी। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में नोरा फतेही की ज्यादा भूमिका सामने नहीं आ रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed