फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : AAP is ready to take on BJP on the front of nationalism 

सियासत और सरकार : राष्ट्रवाद की पिच पर भाजपा से दो-दो हाथ करने की तैयारी, पहला परीक्षण पंजाब में

Wed, 10 Mar 2021 04:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 10 Mar 2021 04:30 AM IST
विज्ञापन
Delhi News : AAP is ready to take on BJP on the front of nationalism 
बजट के बाद प्रेसवार्ता... - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में शासन कर रही आम आदमी पार्टी ने अब राष्ट्रवाद की पिच पर भाजपा से दो-दो हाथ करने की तैयारी कर ली है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, आप अपनी सियासी जंग पूरे देश में लड़ेगी। मंगलवार को दिल्ली विधान सभा में पेश बजट में इसकी झलक भी दिखी। दिल्ली सरकार ने अपने सातवें बजट को देशभक्ति की थीम पर तैयार किया है। युवाओं को अपने पाले में लाने के लिए शहीद भगत सिंह को इसके केंद्र में रखा गया है। 

विज्ञापन


वहीं, अनुसूचित जाति में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को इस थीम में तवज्जो दी है। दूसरी तरफ योग और ध्यान को भी दिल्ली के बजट में स्पेस मिला है। इन और इसी तरह की दूसरी कई योजनाओं के सहारे आप सरकार की राष्ट्रवाद के मसले पर भाजपा के समानांतर एक नई और बड़ी लाइन खींचने की कोशिश की है।
विज्ञापन


देशभक्ति बजट के तहत मिनी इंडिया बनी दिल्ली के हर कोने पर तिरंगा लहराया जाएगा। वहीं, आजादी के 75 साल की दहलीज पर खड़े देश की राजधानी दिल्ली की सरकार अगले 75 सप्ताह तक राष्ट्रवाद से ओत-प्रोत कार्यक्रम करेगी। इसके केंद्र में शहीद भगत सिंह और बाबा साहब रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली समेत देश के हर कोने में इनके जीवन दर्शन पर आधारित आयोजन होंगे। इन और इसी तरह के दूसरे आयोजनों से आप पूरे देश में खुद के राष्ट्रवादी होने का संदेश मजबूती से पहुंचाना चाहती है। इस मसले पर वह कहीं से भी भाजपा से कमतर साबित नहीं होना चाहती है। बजट भाषण में ही उल्लेख किया गया है कि दिल्ली विधान सभा का कक्ष 1912 से 1926 तक %अखंड भारत% का संसद भवन रहा है। 

साथ ही यहां बैठने को अपना सौभाग्य बताया गया है। जानकार बताते हैं कि इसके जरिए आप उस सोच को जाहिर कर रही है, जिस पर ज्यादा चर्चा भाजपा के खेमे में ही सिमटी रहती है।

दूसरी तरफ आप प्राचीन भारत की जमीन पर भी जोर-आजमाइश कर रही है। बजट भाषण में पुरजोर तरीके से प्राचीन भारत की वैज्ञानिकता की वकालत की गई है। इसमें दो टूक शब्दों में कहा गया है कि हमारे महान वैज्ञानिकों व दार्शनिकों ने आत्म चिंतन और आत्मदर्शन के आधार पर प्राचीन समय में मन और शरीर के विज्ञान की गहराईयों पर अनुसंधान किए हैं। आज की आधुनिकतम प्रयोगशालाओं में समझना आज भी संभव नहीं हो सका है। इसके लिए सरकार योग व ध्यान को दिल्ली की हर गली में बढ़ावा देगी।


पंजाब में आप के प्रयोग का होगा पहला परीक्षण
जानकारों की मानें तो आप के इस प्रयोग का पहला परीक्षण पंजाब में होगा। वहीं, गोवा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र सरीखे प्रदेशों में भी अपने देशभक्ति बजट से लोगों के मन में जगह बनाने की आप की कोशिश होगी। पंजाब में आप का जनाधार दूसरे राज्यों से बेहतर है। इस नजरिए से अगले साल होने वाले पंजाब विधान सभा चुनावों में अगर आप का फार्मूला कामयाब रहा तो आगे इस पर जोर-शोर से पार्टी अमल करेगी। आप रणनीतिकार भी मानते हैं कि मौजूदा दौर में आप को सभी तबके को खुद से जोड़ना है। राष्ट्रभक्ति किसी एक पार्टी की थाती नहीं है। राष्ट्र निर्माण का जिस पार्टी के पास बेहतर विजन होगा, लोग उसी को पसंद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed