{"_id":"637425612349ca055528713c","slug":"delhi-news-aap-and-bjp-made-mcd-election-modi-vs-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD Election : एमसीडी चुनाव को आप और भाजपा ने बनाया मोदी बनाम केजरीवाल, थीम गीतों में एक-दूसरे पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD Election : एमसीडी चुनाव को आप और भाजपा ने बनाया मोदी बनाम केजरीवाल, थीम गीतों में एक-दूसरे पर सवाल
Wed, 16 Nov 2022 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 16 Nov 2022 05:18 AM IST
सार
Delhi News : दोनों दलों ने चुनाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनाम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कर दिया है। आप ने अपने सॉंग में अरविंद केजरीवाल का नाम लेते हुए एमसीडी के कामकाज की निंदा की है, जबकि भाजपा ने नरेंद्र मोदी पर केंद्रित अपने गीत में केंद्र सरकार व एमसीडी के कामकाज का गुणगान करने के बीच अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी और अरविंद केजरीवाल
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
भाजपा व आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव भी अपने प्रमुख नेताओं के नाम पर लड़ने का निर्णय लिया है। लिहाजा दोनों दलों ने चुनाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनाम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कर दिया है। इसकी बानगी दोनों दलों की ओर से एमसीडी चुनाव के सिलसिले में जारी किए थी सॉंग में देखने को मिल रही है। आप ने अपने सॉंग में अरविंद केजरीवाल का नाम लेते हुए एमसीडी के कामकाज की निंदा की है, जबकि भाजपा ने नरेंद्र मोदी पर केंद्रित अपने गीत में केंद्र सरकार व एमसीडी के कामकाज का गुणगान करने के बीच अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने केवल ऑडियो के तौर पर 2.20 मिनट का अपना थीम सांग तैयार कराया है और पेज पर एमसीडी में भी केजरीवाल लिखा है। आप ने सॉंग में एमसीडी के कामकाज पर सवाल उठाते हुए उससे जुड़ी समस्याएं दूर कराने का वादा किया है। इसके अलावा दिल्ली सरकार की कुछ योजनाओं का भी गुणगान किया है, जबकि भाजपा ने उससे चार मिनट बड़े 6.17 मिनट के वीडियो के रूप में थीम सांग की रिकॉर्डिंग कराई है और उसकी वीडियो में बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की योजनाओं को दिखाया गया है।
विज्ञापन
हालांकि बीच-बीच में एमसीडी के कुछ कार्यों को भी वीडियो में स्थान दिया है। इसके अलावा यमुना नदी की हालत को दिखाते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधने का प्रयास किया है।आप ने अपने सांग की मुख्य लाइन जनता की तैयारी है, केजरीवाल की बारी है बनाई है, जबकि भाजपा ने बीजेपी का मतलब सेवा है, सेवक बनाए रखना अपने सांग की मुख्य लाइन बनाई।
विज्ञापन
आप ने कहा है कि कूड़े के पर्वत को दिल्ली से हटाना है, वहीं भाजपा ने कूड़े के पहाड़ों की ऊंचाई कम करने का दावा किया है। वहीं आप ने भाजपा को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों के चंगुल में एमसीडी फंसी हमारी है, जबकि भाजपा ने कहा है कि एमसीडी न होती तो दिल्ली सरकार ने दिल्ली को शराब की नगरी बना दिया होता। आप ने कहा है कि स्वच्छ और सुंदर दिल्ली बनाना, वहीं भाजपा ने कर्मचारियों को सफाई करते दिखाने के साथ-साथ पार्कों में लगे झूले व जिम का गुणगान करते हुए अपनी पीठ ठोंकने का कार्य किया।