{"_id":"60c516124da62143204ace42","slug":"delhi-news-a-fire-breaks-out-at-the-madanpur-khadar-area-near-kalindi-kunj","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास लगी आग, रोहिंग्या शरणार्थियों की 56 झोंपड़ियां जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास लगी आग, रोहिंग्या शरणार्थियों की 56 झोंपड़ियां जलकर खाक
Sun, 13 Jun 2021 11:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:20 AM IST
सार
दक्षिणपूर्व दिल्ली के कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के निकट रोहिंग्या शरणार्थियों के एक शिविर में आग लग जाने से 50 से अधिक झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं।
विज्ञापन
दिल्ली में आग
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणपूर्व दिल्ली के कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के निकट रोहिंग्या शरणार्थियों के एक शिविर में आग लग जाने से 50 से अधिक झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई और दमकल विभाग को इसकी सूचना रात करीब 11:55 बजे मिली।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास मदनपुर खादर में घटनास्थल पर दमकल की पांच गाड़ियां भेजी गईं और देर रात करीब तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि रोहिंग्या शिविर में आग लगने की पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) को फोन के जरिए जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस मदनपुर खादर के कंचन कुंज में घटनास्थल पर पहुंची। बाद में, आग को काबू में कर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) आर पी मीणा ने कहा कि 56 झोंपड़ियां जलकर खाक हो गईं, जिनमें करीब 270 रोहिंग्या शरणार्थी रह रहे थे। अभी यह पता नहीं लग पाया है कि आग क्यों लगी। इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।