फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi-NCR witnesses a change in weather Thunderstorm with hail in Delhi today

दिल्ली में मौसम की करवट: सुबह छाए बादलों ने एनसीआर को भिगोया

Fri, 12 Mar 2021 09:34 AM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 12 Mar 2021 09:34 AM IST
विज्ञापन
Delhi-NCR witnesses a change in weather Thunderstorm with hail in Delhi today
दिल्ली में बारिश का नजारा। - फोटो : ट्विटर ANI

दिल्ली में शुक्रवार तड़के से मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह में छाए बादल ने दिल्ली-एनसीआर को भिगोया। कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज दिन में दिल्ली में ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी आने की भी संभावना है। दिल्ली के इंडिया गेट इलाके में हुई बारिश ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी। बारिश से सड़कें गीली हो गईं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हो रही बारिश
मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को बारिश की संभावना जताई थी लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके साथ ही विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई थी जो सही साबित हुई। विभाग इसे पश्चिमी विक्षोभ की कमजोर सक्रियता बता रहा है। इस वजह से इसका प्रभाव दिल्ली-एनसीआर के मैदानी इलाकों में कम देखने को मिल रहा है। वहीं अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना भी बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ सालों में 11 मार्च रहा सबसे गर्म
राजधानी में दिन का तापमान नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। गुरुवार का दिन पिछले नौ सालों में सबसे गर्म दर्ज किया गया। दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। अगले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे आंशिक रूप से राहत मिल सकती है। वैसे, सफर के मुताबिक आज 280 अंकों के साथ दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। 






प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से छह अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम सामान्य से तीन अधिक 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 94 फीसदी व न्यूनतम 39 फीसदी रहा। दिल्ली का नजफगढ़ इलाका 35.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया। वहीं, पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 35.4 रहा। दूसरी ओर, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाके में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

फिर बिगड़ी दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा गुरुवार को फिर बिगड़ गई। एनसीआर में शामिल ग्रेटर नोएडा की हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। अगले 24 घंटों में भी वेंटिलेशन इंडेक्स का साथ न देने की वजह से हवा की गुणवत्ता में अधिक सुधार दर्ज नहीं होगा।


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 242 दर्ज किया गया। वहीं, एनसीआर में शामिल ग्रेटर नोएडा की हवा 307 सूचकांक के साथ बहुत खराब श्रेणी में रही। इसके अलावा फरीदाबाद की हवा 277 एक्यूआइ के साथ खराब श्रेणी के उच्चतम स्तर के नजदीक रही। 

सफर के अनुसार, अगले 24 घंटों में वायु गुणवत्ता में खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। बारिश की संभावना को देखते हुए इसमें हल्का सुधार दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद 14 मार्च से हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed