फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi-NCR: Weather will be pleasant throughout the week

दिल्ली-एनसीआर : पूरे सप्ताह सुहाना रहेगा मौसम, 29 तक विदा हो सकता है मानसून

Mon, 27 Sep 2021 03:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 Sep 2021 03:55 AM IST
सार

बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना।

विज्ञापन
Delhi-NCR: Weather will be pleasant throughout the week
delhi weather - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद जताई है। वहीं, उम्मीद यह भी है कि आगामी 29 सितंबर तक मानसून की सक्रियता पूरी तरह से खत्म हो सकती है, लेकिन अब तापमान में वृद्धि होने की संभावना कम है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 33.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गत दिनों लगातार बारिश के बाद सूरज इन दिनों तेवर दिखा रहा है। दिनभर चिलचिलाती धूप की वजह से लोगों का बुरा हाल रहा और लोग छांव का सहारा ढूंढते रहे। शाम होने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में अभी तक कुल 413.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे पहले 1944 में 417.3 मिमी बारिश का रिकॉर्ड है। वहीं, अभी तक दिल्ली में करीब 1170 मिमी बारिश का रिकॉर्ड है। इससे पहले 1964 में 1190.9 मिमी बारिश का रिकॉर्ड की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोषजनक श्रेणी में रही हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा रविवार को भी संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई। अगले 24 घंटे में भी इसमें अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। गत दिनों हुई बारिश की वजह से इन दिनों दिल्ली-एनसीआर की हवा साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 75 रहा।


वहीं, फरीदाबाद का 77, गाजियाबाद का 64, ग्रेटर नोएडा का 86, गुरुग्राम का 78 व नोएडा का 67 एक्यूआई रहा। सफर इंडिया के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 61 व पीएम 2.5 का स्तर 31 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed