फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम अपडेट: दिल्ली-एनसीआर में इतनी खूबसूरत हुई शाम कि निहारते रह गए लोग, आसमान में दिखा इंद्रधनुष

Mon, 18 Oct 2021 06:51 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 18 Oct 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
delhi ncr weather updates rainbow with beautiful sky seen in many places people took pictures
दिल्ली एनसीआर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में रविवार रात से ही शुरू हुई मूसलाधार बारिश पर सोमवार शाम को ब्रेक लगी। दिनभर परेशान करने वाली बारिश ने शाम होते ही मौसम ऐसा खुशनुमा बना दिया कि लोग आसमान की ओर देखते ही रह गए। सोमवार शाम बारिश के कारण सड़कों और गलियों में जितनी अव्यवस्था फैली, उसके ठीक उलट आसमान की सुंदरता अपने शीर्ष पर रही।
delhi ncr weather updates rainbow with beautiful sky seen in many places people took pictures
दिल्ली एनसीआर में दिखा इंद्रधनुष - फोटो : अमर उजाला
शाम को बारिश रुकते ही नोएडा और गाजियाबाद में आसमान में बना इंद्रधनुष लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। लोग इसकी सुंदरता को निहारते रहे। बच्चों के लिए यह चहकाने वाला अनुभव रहा। हमेशा किताबों में दिखने वाले रेनबो को आसमान में देख बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। 
delhi ncr weather updates rainbow with beautiful sky seen in many places people took pictures
दिल्ली एनसीआर का आसमान - फोटो : अमर उजाला
उमड़ते-घुमड़ते बादलों पर पड़ रही डूबते सूरज की लालीमा ने पूरे आकाश का रंग बदल दिया। हमेशा प्रदूषण की काली परत से ढंके हुए दिल्ली एनसीआर के आसमान को इस कदर खूबसूरत रूप में देख सब जी भर कर देखते रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi ncr weather updates rainbow with beautiful sky seen in many places people took pictures
आसमान में दिखा इंद्रधनुष - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने ऐसी सुहानी शाम को कैमरे में कैद करने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया। छतों, बालकनियों, पार्कों और मैदानों से जमकर तस्वीरें खींची गईं।
 
विज्ञापन
delhi ncr weather updates rainbow with beautiful sky seen in many places people took pictures
delhi ncr weather - फोटो : अमर उजाला
ऐसा मालूम पड़ रहा था मानो दिनभर बारिश ने जो उथल-पुथल मचाई थी, शाम के सुहाने मौसम ने उसकी सारी थकान को धो डाला। दिल्ली व आसपास के इलाकों में यह मौसम और इंद्रधनुष लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed