फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi ncr today weather today updates latest forecast and monsoon arrival dates by meterological department

Delhi NCR Weather: मानसून का मिजाज समझने में मौसम विभाग नाकाम, 20 दिनों में कई बार बदल चुका है दिल्ली पहुंचने का समय

Mon, 12 Jul 2021 12:21 PM IST
प्राची प्रियम किशन कुमार, नई दिल्ली
किशन कुमार, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 12 Jul 2021 12:21 PM IST
सार

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 39 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर अधिकतम 76 व न्यूनतम 51 फीसदी रहा। 
 

विज्ञापन
delhi ncr today weather today updates latest forecast and monsoon arrival dates by meterological department
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

मानसून के दिल्ली-एनसीआर आगमन को लेकर तारीख पर तारीख मिल रही हैं। लोगों का इंतजार लंबा होता देखकर लगता है कि मौसम विभाग इस बार मानसून का मिजाज समझने में नाकाम है। पिछले 20 दिनों में मौसम विभाग कई बार मानसून की तारीखों की घोषणा कर चुका है, लेकिन मानसून दिल्ली-एनसीआर से दूर है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही घोषणा की थी कि 11 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में मानसून का इंतजार खत्म हो जाएगा। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी करते हुए विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी। रविवार को ठीक इसका उलटा असर दिखा। सुबह से ही सूर्यदेव ने कोप दिखाया। 
विज्ञापन


तीखी धूप के कारण दिनभर उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। सुबह कुछ देर के लिए लुकाछिपी का खेला चला, लेकिन बादल बिन बरसे ही चले गए। पूर्वी दिल्ली के इलाके में कुछ मिनटों के लिए बूंदाबांदी दर्ज हुई। इस कारण उमस बढ़ने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 39 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर अधिकतम 76 व न्यूनतम 51 फीसदी रहा। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में तापमान 40 से नीचे रहा, लेकिन मौसम साफ रहने की वजह से गर्मी से राहत नहीं मिली। 
केवल नजफगढ़ इलाके में पारा 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में एक बार फिर यलो अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। उसका पूर्वानुमान सप्ताहभर तक बादलों के बरसने का है। 

इस तरह बदली गईं तारीखें
मौसम विभाग ने पिछले माह संभावना जताई थी कि मानसून तय समय 27 जून से पहले ही 15 जून तक दस्तक दे देगा। 15 जून तक आते-आते मौसम विभाग ने तारीख बदलते हुए 22 जून तक पहुंचने की संभावना जताई। इस तारीख तक भी मानसून नहीं पहुंचने पर 27 जून से लेकर माह के अंत तक आने की संभावना बताई गई। 

इसके बाद एक बार फिर दो जुलाई तक लोगों की आस बढ़ा दी गई। मौसमी परिस्थितियों का हवाला देते हुए विभाग ने 7 जुलाई तक आने की संभावना जताई। लगातार रूठे मानसून को देखते हुए फिर से नई तारीख 10 जुलाई बताई गई। इसके बाद 24 घंटे देरी का हवाला देते हुए 11 जुलाई की घोषणा हुई। 

रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर के लोग मानसून के इंतजार में रहे, लेकिन बदरा नहीं बरसे। पिछले वर्ष 25 जून को ही दिल्ली में मानसून पहुंच गया था और 29 जून तक इसका असर देखने को मिला था।

कब-कब देरी से पहुंचा मानसून
वर्ष  तारीख
2006 9 जुलाई
2012 7 जुलाई
2002 19 जुलाई
1987  26 जुलाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed