फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi municipal corporations facing huge financial crisis because of BJP says Manish Sisodia

सिसोदिया बोले: अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहे निगम, दयनीय हालात के लिए भाजपा जिम्मेदार

Wed, 02 Jun 2021 07:36 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 02 Jun 2021 07:36 PM IST
सार

सिसोदिया ने कहा कि निगम के वर्तमान हालात के लिए भाजपा जिम्मेदार है। सिसोदिया ने हाल ही में उच्च न्यायालय द्वारा कर्मचारियों के वेतन के मामले में उत्तरी निगम को खाते की जानकारी देने के टिप्पणी का भी उल्लेख किया। 
 

विज्ञापन
Delhi municipal corporations facing huge financial crisis because of BJP says Manish Sisodia
मनीष सिसोदिया

विस्तार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निकाय अभूतपूर्व संकट से गुजर रहे हैं। यही नहीं निगम में भाजपा के भ्रष्टाचार व विफलताओं की वजह से दयनीय स्थिति में आ गए हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन माध्यम से सिसोदिया ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान हालात के लिए भाजपा जिम्मेदार है। सिसोदिया ने हाल ही में उच्च न्यायालय द्वारा कर्मचारियों के वेतन के मामले में उत्तरी निगम को खाते की जानकारी देने के लिए टिप्पणी का भी उल्लेख किया। 
विज्ञापन


कोर्ट ने यह भी चेतावनी दी थी कि यदि कर्मचारियों व पेंशनभोगियों का भुगतान नहीं हुआ तो जल्द ही निगम सपंत्ति की भी कुर्की हो सकती है। सिसोदिया ने कहा कि निगम ऐसी दयनीय स्थिति में पहुंच गई है कि उन्हें कर्मचारियों को वेतन का भुगतान करने के लिए संपत्तियां बेचनी होगी। इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने उन लोगों को फेल कर दिया है जिन्होंने वोट दिया था। ऐसे में अब भाजपा को निगम को छोड़ देना चाहिए। इससे एक दिन पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया था कि आप पार्टी नगर निगमों को पंगू बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed