फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Mother kills sick son when father refused for medicine

दिल्ली : पिता ने दवा दिलाने से मना किया तो मां ने बीमार बेटे को मार डाला

Mon, 12 Jul 2021 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 12 Jul 2021 05:44 AM IST
सार

  • 11 महीने के बेटे का पहले चुन्नी से गला दबाचा, फिर जमीन पर पटका
  • फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया 
  • महिला की 15 वर्ष की उम्र में हो गई थी शादी 

विज्ञापन
Delhi: Mother kills sick son when father refused for medicine
गिरफ्त में आरोपी मां... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के फतेहपुरबेरी इलाके में एक मां ने अपने 11 महीने के बच्चे की हत्या कर दी। पिता ने बेटे को दवाई दिलाने से मना कर दिया था। इस पर मां ने बीमार 11 महीने के बेटे की हत्या कर दी। मां ने पहले तो चुन्नी से बेटे का गला दबाया और फिर उठाकर जमीन में दे मारा। मां व उसके पति के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


हालांकि आरोपी महिला ने ये कहकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी कि बेटे की हत्या उसके पति ने की है। आरोपी महिला ज्योति की 15 वर्ष की उम्र में शादी हो गई थी।
विज्ञापन


दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि नौ जुलाई को सूचना मिली थी कि डेरा गांव, फतेहपुरबेरी में पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी है। एसआई राजेश कुमार मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि 11 महीने लड़के यश को उसके पिता व अन्य रिश्तेदार अपेक्स अस्पताल ले गए हैं। इसी दौरान पुलिस को दूसरी पीसीआर कॉल मिली कि भाभी ने अपने बेटे यश को मार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो तरह की पीसीआर कॉल मिलने के बाद पुलिस के सामन चुन्नौती खड़ी हो गई। हत्या का मामला दर्जकर थानाध्यक्ष  कुलदीप सिंह की देखरेख में एसआई सतेन्द्र गुलिया, एसआई राजेश कुमार व रिषिकेश की टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस पूछताछ में दोनों पिता सत्यवीर-माता ज्योति एक-दूसरे पर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने बाजार की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो पता लगा कि पिता वारदात के समय घर से बाहर था। पूछताछ के बाद पुलिस ने ज्योति को गिरफ्तार कर लिया। ज्योति ने बताया कि सत्यवीर उससे कई दिनों से बात नहीं कर रहा था। इसी बीच यश को बुखार आ गया तो ज्योति ने सत्यवीर को बेटे को दवा दिलाने के लिए कहा।

सत्यवीर ने दवा दिलाने से मना कर दिया। दूसरी तरफ बीमार होने की वजह से यश जोर-जोर से रो रहा था। ऐसे में ज्योति ने उसे उठाकर नीचे फेंक दिया। यश को नाक से खून आने लग गया। यहां पर ज्योति का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने चुन्नी से उसका गला दबा दिया और फिर उसे उठाकर नीचे पटक दिया। इसके बाद रिठौज गांव, गुरूग्राम निवासी ज्योति(26) ने अपने भाई को फोन कर सत्यवीर को हत्या की वारदात में फंसाने की साजिश रची थी। 

खुदकुशी करना चहाती थी ज्योति 

ज्योति की शादी उसकी बड़ी बहन के साथ सत्यवीर से वर्ष 2011 में कर दी गई थी। उस समय ज्योति 15 वर्ष की थी। वर्ष 2016 में इनका गोना हुआ था और ज्योति ससुराल रहने आ गई थी। दोनों की बड़ी चार वर्ष की एक बेटी भी है। बेटे यश की हत्या करने के बाद ज्योति खुदकुशी करना चहाती थी। उसने पंखे से फांसी लगाने के लिए चुन्नी निकाल थी और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया था। मगर आखिरी समय में वह डर गई और खुदकुशी नहीं कर पाई। फिर उसने अपने भाई को परूशराम को फोन कर सत्यवीर को हत्या की वारदात में फंसाने की शादी रची थी।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सत्यवीर ज्योति को शुरू से पसंद नहीं करता था। इस कारण इनमें आए दिन झगड़ा होता रहता था। कुछ दिन पहले सत्यवीर व ज्योति में झगड़ा हो गया था। दोनों की बातचीत बंद हो गई थी। ज्योति के भाई ने सत्यवीर से पांच-छह लाख रुपये ले रखे थे। वह पैसे नहीं लौटा रहा था। इस कारण सत्यवीर ज्योति से बात नहीं कर रहा था।

ज्योति ने मोबाइल पर मैसेज डालकर सत्यवीर से बात करने की कोशिश की थी। सत्यवीर ने कोई जवाब नहीं दिया। नौ जुलाई को शाम साढ़े छह बजे ज्योति ने सत्यवीर को ऑडियो मैसेज भेजा था। इस मैसेज में बेटे की रोने की आवाज आ रही थ। सत्यवीर ने ज्योति को ब्लॉक कर दिया था। करीब 6.40बजे ज्योति ने यश की हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने गुरूग्राम में रहने वाले भाई को फोन करके बताया कि घर में झगड़ा हो रहा है और सत्यवीर ने बेटे की हत्या कर दी है। गांव वाले पड़ोसी घर पहुंचे तो ज्योति ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। गांव वालों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा था। 

पुलिस ने सूझबूझ से सुलझाया केस- 
परूशराम ने फोन कर गांव वालों व पुलिस को सूचना दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन की देखरेख में इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह व एसआई सतेन्द्र गुलिया ने भी सूझबूझ दिखाई और बाजार आदि के सीसीटीवी फुटेज खंगाली। सत्यवीर ने बताया कि वह आधार कार्ड बनवाने आधार केन्द्र गया था। पुलिस ने आधार केन्द्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो सत्यवीर वहीं मिला। बाजार के भी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसके बाद ज्योति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने ज्योति के मोबाइल को जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed