Delhi: RML अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में घुसा बंदर, पीछे से आई OMG की आवाज; डॉक्टर डंडा लेकर भागे
राम मनोहर लोहिया अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में अचानक एक बंदर के घुसने का वीडियो वायरल हो गया है। यहां एक डॉक्टर ने हिम्मत दिखाते हुए बंदर को बाहर करने की कोशिश की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग के ऑपरेशन थियेटर में एक बंदर के घूसने का वीडियो वायल हुआ। बंदर ओटी टेबल के पास तक पहुंच गया था, जिसे डॉक्टर ने भगाया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पुराना है।
इस वीडियो में अस्पताल के डॉक्टर बंदर को ओटी से बाहर भगाते हुए नजर आ रहे हैं। यह क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति नहीं आ सकता। यह प्रतिबंधित क्षेत्र होता है। ऐसी जगहों पर बंदर के आने से मरीज को नुकसान हो सकता है। साथ ही अस्पताल की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।
आरएमएल अस्पताल में अक्सर बंदर घूमते हुए दिखाई देते हैं। ओपीडी ब्लॉक, इमरजेंसी, न्यूरोसर्जरी विभाग सहित अन्य जगहाें पर कई बार बंदर मरीज व तीमारदारों को नुकसान तक पहुंचा देते हैं।