फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Minister Atishi said that he never worked with me as OSD accused of raping minor girl

Delhi Minor Girl Case: भाजपा के आरोपों पर आतिशी की सफाई, बोलीं- दुष्कर्म का आरोपी कभी नहीं था मेरा OSD

Mon, 21 Aug 2023 05:56 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 21 Aug 2023 05:56 PM IST
सार

Delhi Minor Girl Case: भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी सरकार ने महिला एवं बाल विकास मंत्री के ओएसडी के तौर पर नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी प्रमोदय खाखा को नियुक्त किया था। 

विज्ञापन
Delhi Minister Atishi said that he never worked with me as OSD accused of raping minor girl
दिल्ली मंत्री आतिशी और दुष्कर्म आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Delhi Minor Girl Case: दिल्ली महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने सोमवार को भाजपा के आरोपों सिरे से खारिज कर दिया। जिसमें कहा गया था कि उनके विभाग में आरोपी प्रमोदय खाखा को ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी यानी ओएसडी के तौर पर नियुक्त किया गया था। जो कई महीनों तक अपने दोस्त की बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान आतिशी ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत आरोप है। आरोपी ने कभी मेरे साथ काम नहीं किया। 

विज्ञापन

आतिशी की बीजेपी के आरोपों पर सफाई
दिल्ली मंत्री आतिशी ने कहा कि यह एक चौंकाने वाली घटना है, क्योंकि यह आरोपी महिला एवं बाल विभाग में एक अधिकारी था। सबसे चिंताजनक बात यह है कि एक नाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोप लगा है। दिल्ली पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल को घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत ही अधिकारी को सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए। इससे पहले सीएम ने आरोपी अधिकारी को निलंबित करने का आदेश देने का जिक्र किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष का आप सरकार पर गंभीर आरोप
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में आप के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने गिरफ्तार अधिकारी को लेकर हमला किया। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने ट्वीट कर लिखा कि नाबालिग से बलात्कार का आरोपी अधिकारी केजरीवाल सरकार का पसंदीदा था।



डब्ल्यूसीडी मंत्री के ओएसडी के रूप में काम करने के लिए चुना गया था। अच्छा होगा कि स्वाति मालीवाल अपना ड्रामा बंद करें। इस मामले पर दिल्ली सीएम को जवाब देना चाहिए। आखिर उन्होंने एक बलात्कारी अधिकारी को अपने मंत्री का ओएसडी बनाने के लिए क्यों चुना था। दिल्ली को आपसे जवाब चाहिए। आरोपी प्रमोदय खाखा ने तत्कालीन डब्ल्यूसीडी मंत्री कैलाश गहलोत के ओएसडी के रूप में नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed