{"_id":"61a3dae513500b093c7760f0","slug":"delhi-metro-will-run-again-on-the-track-in-a-new-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : नई शक्ल में ट्रैक पर फिर दौड़ेगी मेट्रो, आज किया जाएगा पहली रिफर्बिश्ड मेट्रो का लोकार्पण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : नई शक्ल में ट्रैक पर फिर दौड़ेगी मेट्रो, आज किया जाएगा पहली रिफर्बिश्ड मेट्रो का लोकार्पण
Mon, 29 Nov 2021 01:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:09 AM IST
सार
15 वर्ष से अधिक पुरानी हो चुकी मेट्रो में कई बार तकनीकी बाधाओं के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसमें नए सिरे से बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
मेट्रो में अब यात्रियों को सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना होगा। चार्जिंग की सुविधा सहित मौजूदा मेट्रो कोच की तर्ज पर सभी मेट्रो में भी यात्रियों को सुविधा मिलेगी। पुरानी कोच को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने नई शक्ल दी है।
विज्ञापन
इसके तहत फेज-एक की रेड और ब्लू लाइन पर 70 मेट्रो को नई शक्ल दी गई है। नई मेट्रो की तरह तमाम सुविधाओं से युक्त मेट्रो में यात्रियों को भी सफर करने का मौका मिलेगा। सोमवार को यमुना बैंक डिपो पर डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह लोकार्पण करेंगे। माना जा रहा है कि इस पहल से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन करोड़ों की बचत भी कर सकेगी।
विज्ञापन
15 वर्ष से अधिक पुरानी हो चुकी मेट्रो में कई बार तकनीकी बाधाओं के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसमें नए सिरे से बदलाव किया गया है। सभी उपकरणों की मरम्मत के साथ साथ नई शक्ल दी गई है। चार्जिंग पॉइंट, सीसीटीवी कैमरे, उदघोषणा के अलावा पुरानी मेट्रो की कमियों को दूर कर दिया गया है। सफर के दौरान यात्रियों को सहूलियत के लिहाज से सभी जरूरी बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
इसके तहत फेज-1 की लाइनों पर चलने वाली 70 मेट्रो को रिफर्बिश्ड(नवीनीकृत)किया गया है ताकि ट्रैक पर यात्रियों की इसका फायदा मिल सकेगा। इससे आवागमन में यात्रियों की सहूलियत बढ़ेंगी तो दिल्ली मेट्रो का नई ट्रेनों पर खर्च होने वाले करोड़ों रुपये भी बचेंगे।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन( डीएमआरसी) ने फेज-एक की रेड और ब्लू लाइन पर चलने वाली 15 साल से अधिक पुरानी हो चुकी मेट्रो के मौजूदा हालात को देखते हुए बदलाव किए हैं। इनमें स अधिकतर कार्य कोरोना काल में किए गए हैं। मेट्रो की संख्या में बढ़ोतरी होने से यात्रियों की सहूलियतें कई गुना बढ़ जाएंगी।