{"_id":"62c289b11cdade2318020724","slug":"delhi-metro-update-delay-in-services-on-yellow-line-due-to-a-passenger-on-track-at-jor-bagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro: येलो लाइन के ट्रैक पर आया यात्री, मेट्रो सेवाएं हुईं बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Metro: येलो लाइन के ट्रैक पर आया यात्री, मेट्रो सेवाएं हुईं बाधित
Mon, 04 Jul 2022 03:45 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 04 Jul 2022 03:45 PM IST
सार
येलो लाइन पर चलने वाली मेट्रो सोमवार को कुछ देर तक निर्धारित समय से देरी से चली। हालांकि बाद में सेवाएं सामान्य हो गईं। सुबह करीब 11:30 बजे से मेट्रो सेवा में विलंभ होने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों को सोमवार को एक बार फिर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। येलो लाइन पर चलने वाली मेट्रो सोमवार को कुछ देर तक निर्धारित समय से देरी से चली। हालांकि बाद में सेवाएं सामान्य हो गईं। सुबह करीब 11:30 बजे से मेट्रो सेवा में विलंभ होने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
दरअसल, 11:30 बजे के करीब मेट्रो अपनी गति से धीमे और रुक-रुककर चलने लगी। हर स्टेशन पर मेट्रो रेल करीब 10 मिनट तक रुक रही थी। येलो लाइन पर चार स्टेशन पहुंचने में मेट्रो को करीब 38 मिनट का समय लग रहा था।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बताया कि येलो लाइन पर सेंट्रल सेक्रेटेरिएट से ग्रीन पार्क के बीच सेवाएं बाधित हैं। जोर बाग में मेट्रो रेल के ट्रैक पर एक यात्री के आ जाने के कारण सेवाओं में देरी हो रही है। हालांकि अन्य सभी लाइनों पर मेट्रो अपने निर्धारित समय से चल रही है। इसके कुछ देर बाद डीएमआरसी ने ट्वीट किया कि येलो लाइन पर भी सेवाएं सामान्य हो गईं हैं।
विज्ञापन