फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Metro to procure 312 coaches from Alstom India for Phase-IV corridors

Metro Phase-4: तीनों कॉरिडोर पर दौड़ेंगी ड्राइवरलेस मेट्रो, DMRC ने 312 कोच खरीदने के लिए एलस्टॉम से किया करार

Sat, 03 Dec 2022 04:06 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 03 Dec 2022 04:06 AM IST
सार

खास बात यह है कि तीनों कॉरिडोर पर मेट्रो चालक के बिना (ड्राइवरलेस) दौड़ेगी। सभी कोच का निर्माण चेन्नई संयंत्र में किया जाएगा। इससे भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल को प्रोत्साहन मिलेगा।

विज्ञापन
Delhi Metro to procure 312 coaches from Alstom India for Phase-IV corridors
दिल्ली मेट्रो (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने फेज-4 के तीन कॉरिडोरों पर सेवाएं शुरू करने की दिशा में एक और बड़ी पहल की है। इसके तहत 52 मेट्रो के लिए 312 कोच की खरीद के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया गया। नए कोच का इस्तेमाल मजलिस पार्क-मौजपुर, जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम और तुगलकाबाद-एयरोसिटी पर किया जाएगा।

विज्ञापन


खास बात यह है कि तीनों कॉरिडोर पर मेट्रो चालक के बिना (ड्राइवरलेस) दौड़ेगी। सभी कोच का निर्माण चेन्नई संयंत्र में किया जाएगा। इससे भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल को प्रोत्साहन मिलेगा। करार पर दस्तखत ओम हरि पांडे, निदेशक (इलेक्ट्रिकल), डीएमआरसी, और ओलिवियर लोइसन, एमडी, एल्सटॉम ट्रांसपोर्ट इंडिया लिमिटेड ने किया। तीनों कॉरिडोर में 65.20 किलोमीटर पर निर्माण किया जा रहा है। इनमें मजेंटा और पिंक लाइन मेट्रो के विस्तार के साथ-साथ तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर भी शामिल है।
विज्ञापन


तीनों कॉरिडोर पर 46 मेट्रो स्टेशनों के बीच सितंबर, 2025 तक मेट्रो सेवाएं शुरू करने का लक्ष्य है। दिल्ली मेट्रो के 391 किलोमीटर के नेटवर्क में कुल 286 मेट्रो स्टेशन (नोएडा-ग्रेटर नोएडा कॉरिडोर और रैपिड मेट्रो, गुरुग्राम के साथ) हैं। वर्तमान में ब्रॉड गेज और स्टैंडर्ड गेज दोनों पर चार, छह और आठ कोच वाली करीब 350 मेट्रो का बेड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मेक इन इंडिया को मिलेगा बढ़ावा
दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तीनों कॉरिडोर पर ड्राइवरलेस मेट्रो चलेगी। इसके लिए मौजूदा प्रणाली में तकनीकी बदलाव भी किए जा रहे हैं। मजेंटा लाइन पर दिसंबर 2020 में ड्राइवरलेस परिचालन शुरू किया गया था। इसके बाद पिंक लाइन पर भी ड्राइवरलेस सेवाएं शुरू की गई हैं। चालक रहित मेट्रो के परिचालन के लिए नए कॉरिडोर के लिए खरीदे जा रहे कोच का निर्माण एल्सटॉम इंडिया के चेन्नई के निकट श्रीसिटी स्थित संयंत्र में किया जाएगा।

 
312 कोच में 234 कोच पिंक लाइन और मजेंटा लाइन के लिए खरीदे जाएंगे। इनमें 234 स्टैंडर्ड गेज कोच होगे जबकि तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर के लिए 78 स्टैंडर्ड गेज कोच खरीदे जाएंगे। यात्रियों को विश्वस्तरीय सेवाएं प्रदान करने के लिए दिल्ली मेट्रो के प्रयासों से केंद्र सरकार की मेेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा मिलेगा। 

मजेंटा लाइन विस्तार पर होगी सर्वाधिक 24 मेट्रो 

  • मेंजेंटा लाइन के जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग विस्तार के लिए 144 नए कोच (24 मेट्रो) होंगे 
  • पिंक लाइन के मुकुंदपुर-मौजपुर के लिए होंगे 90 कोच (15 मेट्रो) 
  • एयरोसिटी से तुगलकाबाद के बीच बन रही सिल्वर लाइन कॉरिडोर पर 13 मेट्रो के लिए 78 नए कोच खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed