फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Metro Loop Corridor will be constructed access to new Central Secretariat offices will be easy DMRC-CPWD signs MoU

दिल्ली: मेट्रो लूप कॉरिडोर का होगा निर्माण, नए केंद्रीय सचिवालय के दफ्तरों में पहुंच होगी आसान, डीएमआरसी ने किया करार

Tue, 01 Mar 2022 08:08 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 01 Mar 2022 08:08 AM IST
सार

डीएमआरसी और सीपीडब्ल्यूडी ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। मेट्रो लूप के निर्माण में डीएमआरसी तकनीकी सहायता के साथ-साथ रखरखाव भी करेगा। सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत मेट्रो लूप कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
Delhi: Metro Loop Corridor will be constructed access to new Central Secretariat offices will be easy DMRC-CPWD signs MoU
दिल्ली मेट्रो - फोटो : पीटीआई-फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली मेट्रो की पहुंच अब सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत प्रस्तावित नए केंद्रीय सचिवालय के दफ्तरों तक होगी। केंद्र सरकार के दफ्तरों को मेट्रो से जोड़ने के लिए तीन किलोमीटर में मेट्रो लूप कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इस भूमिगत कॉरिडोर पर चार स्टेशन होंगे ताकि दफ्तर से निकलने के बाद यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए मेट्रो में सफर का मौका मिल सके।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के बीच सोमवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। मेट्रो लूप के निर्माण में डीएमआरसी तकनीकी सहायता के साथ-साथ रखरखाव भी करेगा। सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत मेट्रो लूप कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद सुबह-शाम के व्यस्त समय में हर घंटे करीब 20 हजार यात्रियों को इससे फायदा होगा।

विज्ञापन

डीएमआरसी के निदेशक (व्यवसाय विकास) प्रमीत कुमार गर्ग और सीपीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त महानिदेशक पीएस चौहान ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह समेत दूसरे अधिकारी पर मौजूद थे। तीन किलोमीटर के मेट्रो लूप कॉरिडोर से केंद्रीय सचिवालय के चार स्टेशनों को जोड़ जाएगा ताकि दफ्तरों से निकलने के बाद अधिकारी मेट्रो में यात्रा कर सकें।

केंद्रीय सचिवालय के सभी कार्यालयों से आवागमन होगा सुगम

इस भूमिगत कॉरिडोर का निर्माण पूरा होने के बाद केंद्रीय सचिवालय के सभी दफ्तरों से आवागमन सुलभ हो जाएगा। तीन किलोमीटर के भूमिगत कॉरिडोर के निर्माण के लिए डीएमआरसी तकनीकी सहायता, प्लेटफॉर्म, सहायता और रखरखाव कार्यों को अंजाम देगा। इसके लिए डीएमआरसी, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगा। 

विस्तृत डिजाइन के लिए नियुक्त होगा सलाहकार

परियोजना के विस्तृत डिजाइन के लिए एक सलाहकार की भी नियुक्ति की जाएगी। सीपीडब्ल्यूडी बुनियादी निर्माण कार्य को पूरा करेगा जबकि डीएमआरसी, नियंत्रण, सिग्नलिंग, ट्रैक कार्य, रोलिंग स्टॉक, विद्युत, रखरखाव और डिजाइन से जुड़े कार्यों को अमली जामा पहनाएगा।

फिलहाल डीएमआरसी के 391 किलोमीटर के नेटवर्क में 286 मेट्रो स्टेशन हैं। दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के विस्तार के तौर पर तीन कॉरिडोर में करीब 65 किलोमीटर में नई लाइनों का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed