{"_id":"6115c5d4efc254741d55697d","slug":"delhi-metro-e-bus-service-started-entry-only-through-smart-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रो की ई-बस सेवा शुरू, स्मार्ट कार्ड से ही मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रो की ई-बस सेवा शुरू, स्मार्ट कार्ड से ही मिलेगा प्रवेश
Fri, 13 Aug 2021 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 13 Aug 2021 06:37 AM IST
सार
- कांटेक्टलेस इन बसों में नहीं होगा कंडक्टर, ट्रायल के आधार पर चलाई गई हैं 25 बस
- फिलहाल शास्त्री पार्क से गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन और मदर डेयरी के बीच मिलेगी सेवा
विज्ञापन
फीडर बसों का संचालन शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो ने बृहस्पतिवार से दो रूटों पर इलेक्ट्रिक फीडर बसों का संचालन शुरू कर दिया। इनमें सफर के लिए स्मार्ट कार्ड की जरूरत होगी।
विज्ञापन
खास बात यह है कि इनमें कंडक्टर नहीं होंगे और सभी सेवाएं संपर्क रहित यानी कांटेक्टलेस होंगी। प्रवेश से पहले कार्ड स्वैप करना होगा, तभी दरवाजा खुलेगा और सीट मिल पाएगी। स्टॉप को छोड़कर, मेट्रो स्टेशन से पहले कहीं भी यात्रियों को उतरने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने मेट्रो यात्रियों को अंतिम छोर तक परिवहन की सुविधा देने के लिए ट्रायल के तौर पर 25 इलेक्ट्रिक बसें चलाई हैं। फिलहाल शास्त्री पार्क से गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन और शास्त्री पार्क से मदर डेयरी के बीच सेवाएं शुरू की गई हैं। इसकी सफलता के बाद अगले चरणों में 100 बसें चलाई जाएंगी। बसों में सफर करने के लिए प्रवेश द्वार पर ही मशीन लगी हुई हैं। इसमें कार्ड को छूते ही गेट के अंदर की रुकावट हट जाएंगी, ताकि बस में आप सीट ले सकें।
विज्ञापन
खर्च की होगी बचत
बसों में स्मार्ट कार्ड से सफर पर 10 से 25 रुपये तक खर्च करना होगा। अब तक मेट्रो स्टेशनों से आगे गंतव्य तक आने-जाने में 50 से 100 रुपये तक खर्च करने पड़ते थे। इन बसों के परिचालन से यात्रियों की सहूलियतें बढ़ने के साथ-साथ परिवहन सेवा पर किराये के मद में होने वाले खर्च की भी बचत होगी।