फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Medical Council elections postponed

Delhi News: दिल्ली मेडिकल काउंसिल का चुनाव स्थगित

Fri, 28 Nov 2025 06:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
Delhi Medical Council elections postponed
नई दिल्ली। दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) के चुनाव को फिलहाल रोक दिया गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। मामले में डॉक्टर पंकज सोलंकी ने चुनाव में कई गंभीर अनियमितताओं की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि दिल्ली का स्टेट मेडिकल रजिस्टर (एसएमआर) अभी पूरा नहीं हुआ है और मतदाता सूची में भी गलतियां हैं। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के पुराने आदेशों का पालन नहीं हो रहा। एसएमआर को ठीक करने का काम 15 दिसंबर तक चलेगा, इसलिए उससे पहले चुनाव कराना गलत होगा। शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ डॉक्टरों डॉ. एससीएल गुप्ता, डॉ. हरीश गुप्ता और डॉ. मोगा ने स्वास्थ्य मंत्री से ढाई घंटे लंबी बैठक की। मंत्री ने सभी बातें ध्यान से सुनीं और कहा कि जब तक स्टेट मेडिकल रजिस्टर पूरी तरह अपडेट और प्रकाशित नहीं हो जाता, तब तक चुनाव की कोई भी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी। इसके तुरंत बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने चुनाव को अगली सूचना तक स्थगित करने की घोषणा कर दी। अब चुनाव तभी होंगे जब मतदाता सूची पूरी तरह सही और अद्यतन हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed