फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Many trains will be canceled due to construction work the problems of passengers will increase.

दिल्ली: निर्माण कार्य की वजह से कई ट्रेन निरस्त रहेंगी, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Wed, 23 Feb 2022 10:22 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 23 Feb 2022 10:22 PM IST
सार

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रंगिया मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक के कारण बृहस्पतिवार को ट्रेन संख्या 15621 कामाख्या-आनन्द विहार टर्मिनल, ट्रेन संख्या 19616 कामाख्या-उदयपुर कवि गुरु एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी।

विज्ञापन
Delhi: Many trains will be canceled due to construction work the problems of passengers will increase.
ट्रेन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रेलवे के सभी जोन में इनदिनों निर्माण कार्य चल रहा है। ऐशबाग स्टेशन पर जहां नॉन-इंटरलॉकिंग के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है तो वहीं  दक्षिणी-पश्चिमी रेलवे व पूर्व रेलवे में भी निर्माण कार्य की वजह से ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इसी तरह रंगिया रेल मंडल में ट्रैक दोहरीकरण व नॉन इंटरलॉकिंग की वजह से रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस वजह से 28 फरवरी तक यात्रियों की परेशानी बनी रहेगी। 

विज्ञापन


पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रंगिया मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक के कारण बृहस्पतिवार को ट्रेन संख्या 15621 कामाख्या-आनन्द विहार टर्मिनल, ट्रेन संख्या 19616 कामाख्या-उदयपुर कवि गुरू एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या14619 अगरतला-फिरोजपुर, ट्रेन संख्या 14038 नई दिल्ली-सिल्चर व ट्रेन संख्या 19305 डॉ. अंबेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

विज्ञापन

इसी तरह 25 फरवरी को ट्रेन संख्या 15622 आनन्द विहार टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस, 26 फरवरी को ट्रेन संख्या 22449 गुवाहाटी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 27 फरवरी को ट्रेन संख्या 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा एक्सप्रेस, 28 फरवरी को ट्रेन संख्या 19306 कामाख्या-डॉ. अम्बेडकरनगर एक्सप्रेस व ट्रेन संख्या 19615 उदयपुर-कामाख्या कवि गुरू, 14620 फिरोजपुर-अगरतला, ट्रेन संख्या 14037 सिल्चर-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इस कारण इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed